प्रियंका-निक की 1st एनीवर्सरी! दोनों ने कुछ इस अंदाज में किया एक-दूसरे को विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक दूसरे को बेहद ही खास तरीके से विश किया है।

Update: 2019-12-02 05:41 GMT
प्रियंका-निक की 1st एनीवर्सरी! दोनों ने कुछ इस अंदाज में किया एक-दूसरे को विश

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक दूसरे को बेहद ही खास तरीके से विश किया है। बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ने साल पिछले साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों से और फिर उसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी की थी।

Full View

यह भी पढ़ें: यहां तीन मकान जमींदोज, 15 की मौत, अगले दो दिन में भारी बारिश का अलर्ट

प्रियंका ने निक को किया विश

अपनी शादी की पहली एनीवर्सरी पर प्रियंका और निक दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को विश किया है। प्रियंका ने निक को विश करते हुए एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें निक और प्रियंका ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इसके अलावा पीसी ने दोनों की शादी की फोटोज भी शेयर की है। एक अपने इंडियन वेडिंग से और एक क्रिश्चियन वेडिंग से।

प्रियंका ने निक को विश करते हुए लिखा है कि, मेरा तुमसे वादा। तब.. अब और हमेशा के लिए। आप मुझे एक पल में खुशी, बैलेंस, जूनून, उत्साह सब देते हो। मुझे ढूंढने के लिए धन्यवाद.. हैप्पी फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी हसबैंड निक।

Full View

उन्होंने सभी को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि, और सभी को प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया। हम धन्य महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: तो ये हीरोईन लेगी प्रियंका गांधी के जगह, ये जान कर आप भी यही कहेंगे..

निक ने लिखा...

वहीं इस खास मौके पर निक अपनी वाइफ को विश करने से कैसे पीछे हट सकते थे। उन्होंने अपनी और प्रियंका की शादी की एक सुंदर सी फोटो पोस्ट की है। उन्होंने प्रियंका को विश करते हुए लिखा है कि, एक साल पहले आज हमने एक-दूसरे को हमेशा का वादा किया था। वैसे हमारे लिए forever काफी नहीं है। मैं तुम्हें अपने दिल से प्यार करता हूं। हैप्पी एनीवर्सरी प्रियंका चोपड़ा।

Full View

बता दें कि, हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने निक को एनीवर्सरी से पहले एक बेहद ही खास गिफ्ट दिया है। दरअसल, उन्होंने इस खास मौके पर निक को एक पप्पी गिफ्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, so much cute in the same frame. happy almost anniversary baby.

Full View

Full View

यह भी पढ़ें: यूपी समेत इन राज्यों के मौसम का जानें हाल, कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं खिली धूप

Tags:    

Similar News