Priyanka Chopra: जानिए क्यों था प्रियंका की लाडली का ईस्टर संडे इतना खास? तस्वीरों ने बयां की सच्चाई

Priyanka Chopra Daughter Malti: हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बेटी मालती संग ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-04-10 08:44 GMT
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra Daughter Malti: 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लिए मुंबई में अपने परिवार के साथ शिरकत की थी। वहीं, अब प्रियंका अपने घर अमेरिका वापस लौट चुकी हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती के साथ ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

प्रियंका ने बेटी मालती संग सेलिब्रेट किया ईस्टर

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और बेटी मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती के साथ ट्विनिंग करती हुई भी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में जहां प्रियंका और मालती को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरी फोटो में मां-बेटी एक जैसे कपड़े में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं और बाकी की तस्वीरों में मालती अपनी मस्ती में खेलती दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''आपको भी हैप्पी ईस्टर''

क्यों है मालती का ये ईस्टर संडे इतना खास

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मालती ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। इस टी-शर्ट पर लिखा है, 'मालती मैरी का पहला ईस्टर।' मालती के जन्म के बाद यह उनका पहला ईस्टर है, जिस वजह से यह इतना खास है।

प्रियंका ने बेटी मालती संग किए थे सिद्धिविनायक के दर्शन

इससे पहले, प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग मुंबई के प्रसिद्धा सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन भी किए थे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेटी मालती संग सिद्धिविनायक के दर्शन करती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में मंदिर पहुंचीं प्रियंका ने लाइट ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि यह पहली बार था, जब प्रियंका अपनी बेटी मालती संग इंडिया आई थीं।

क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे?

बता दें कि ईस्टर ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी उसके अगले संडे को ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे, जिससे लोग हर्षोल्लास से झूम उठे थे। उनके दोबारा जीवित होने की घटना को याद करते हुए ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं।

Tags:    

Similar News