Priyanka Chopra Brand: प्रियंका ने लांच किया सोना होम ब्रांड, कीमत ने उड़ा दिए सभी के होश

Priyanka Chopra Homeware Brand: प्रियंका चोपड़ा ने एक ब्रांड लांच किया है जिसमे जो सामान है उसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर प्रियंका क्या बेच रही है।

Update: 2022-07-02 13:49 GMT

Priyanka Chopra Homeware Brand (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Homeware Brand: किसी भी आम चीज़ की कीमत खास तब हो जाती है जब उस पर किसी टॉप क्लास ब्रांड का ठप्पा लगा हो लेकिन क्या हो अगर वो चीज़ कोई सेलेब्रटी बेच रहा हो। चकरा गए न आप।दरअसल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ ऐसा ही कर रहीं हैं। पिग्गी चोप्स ने अपना एक ब्रांड लांच किया है जिसमे जो सामान है उसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर प्रियंका क्या बेच रही है।

प्रियंका चोपड़ा की हर तरफ चर्चा है। उन्होंने अपने नये बिजनेस की शुरूआत की है। दरअसल रेस्टोरेंट के बाद प्रियंका ने होमवेयर ब्रांड लॉन्च किया है। जिसमे आम से दिखने वाले कप और प्लेट की कीमत इतनी है कि आप सुनकर हैरान रह जायेंगे और सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि आखिर इसमें ऐसा क्या है।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए ब्रांड को लांच किया है जिसका नाम सोना होम है। हैरत की बात ये की कि कमाल इसके आइटम में नहीं बल्कि उसकी कीमत में है। जिसे जान कर हर कोई चक्कर में पड़ गया है। इसके एक कप की कीमत 68 डॉलर्स यानी कि लगभग 5 हज़ार से भी ज़्यादा है।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

 इतना ही नहीं प्रियंका के इस सोना होम ब्रांड में प्लेट भी 6 हज़ार तक है। जिसने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर किया है कि इसमें सोना चांदी लगा है या ये सिर्फ कांच का ही है।

Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

फिलहाल प्रियंका इसके बाद से ही काफी ट्रोल हो रहीं हैं। और हर कोई उनके इस ब्रांड को लेकर प्रियंका को आड़े हांथों ले रहा है।

वैसे हमारा भी सवाल यानि है प्रियंका कि सोना होम ब्रांड में क्या वाकई गोल्ड को प्रमोट किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News