दूसरी बार मिला प्रियंका को पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड, जाहिर की अपनी खुशी

Update: 2017-01-19 07:24 GMT

लॉस एंजिलिस: प्रियंका चोपड़ा ने ग्रे ज एनाटॉमी की एक्ट्रेस एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए 2017 पीपल चॉइस अवार्ड में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आगे देखें....

प्रियंका को यह अवॉर्ड उनके अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के लिए मिला। उनका यह दूसरा पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड है। अवॉर्ड पाने की खुशी में प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को गले लगाया और फिर वह अवॉर्ड लेने मंच पर गई।

आगे देखें झलक...



इस कैटेगरी में कैरी वाशिंगटन और ताराजी पी हेनसन भी शामिल थी। अवॉर्ड मिलने से प्रियंका ने कहा कि वह पॉम्पेओ, डेविस और अन्य के साथ नामित होकर वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

आगे देखें प्रियंका की फोटो जिसमे झसक रही है खुशी...

उन्होंने कहा, सब लोगों का शुक्रिया, यह सफर अद्भुत रहा। वे आज इस कैटेगरी में नामित हर एक महिला, ये सभी बेहतरीन एक्ट्रेसेस ही मेरे टेलीविजन शो करने का कारण हैं। इस दौरान प्रियंका के बेवॉच के को-स्टार ड्वेन जॉनसन लगातार उनकी हौसला अफ़ज़ाई करते दिखे। प्रियंका के अलावा पीपल चॉइस अवार्ड2017 में इंडियन लिली सिंह को भी पसंदीदा यूट्यूब स्टार की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

Tags:    

Similar News