फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट राजू हिरानी, ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

इस साल होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्मफेयर 23 मार्च 2019 को होने वाले हैं। अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को फिल्म संजू के लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Update: 2019-03-14 09:47 GMT

मुंबई: इस साल होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्मफेयर 23 मार्च 2019 को होने वाले हैं। अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को फिल्म संजू के लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। राजकुमार हिरानी के नॉमिनेट होने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।यौन शोषण के आरोपों में घिरे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का नाम फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें.....इस एक्टर को फिल्मफेयर मिलने से नाखुश हैं हर्षवर्धन कपूर, ट्विटर पर लिख दी इतनी बड़ी बात

कुछ महीने पहले ही राजकुमार हिरानी पर एक फीमेल असिस्टेंट डायरेक्टर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि राजू ने फिल्म ‘संजू’ के दौरान करीब 6 महीने तक उसका शोषण किया था।

यह भी पढ़ें.....फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की DATE हो गई फाइनल, लाइव शो के लिए टिकट की बिक्री शुरू

हिरानी ने PK, मुन्नाभाई MBBS, लगे रहो मुन्नाभाई और थ्री इडियट्स जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के साथ लगातार काम किया है। उनकी फिल्मों में आमिर खान, संजय दत्त, करीना कपूर, माधवन जैसे बड़े स्टार्स ने काम किया है।

Tags:    

Similar News