Raksha Bandhan 2022: राखी पर महेश बाबू ने शेयर की अपने बच्चों की प्यारी तस्वीरें, फैंस कर रहे कमेंट

Raksha Bandhan 2022: महेश बाबू, कीर्ति सुरेश और राशि खन्ना ने अपने भाई-बहनों के साथ बेहतरीन पल शेयर किए और रक्षा बंधन पर अपने सभी फैंस को शुभकामनाएं दीं।

Update: 2022-08-11 12:06 GMT

Raksha Bandhan 2022 (Image Credit-Social Media)

Raksha Bandhan 2022: महेश बाबू, कीर्ति सुरेश और राशि खन्ना ने अपने भाई-बहनों के साथ बेहतरीन पल शेयर किए और रक्षा बंधन पर अपने सभी फैंस को शुभकामनाएं दीं। पूरे देश में भाई-बहनों के बीच प्यार और खूबसूरत बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई साउथ इंडियन सेलेब्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर करके अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। महेश बाबू, कीर्ति सुरेश और राशि खन्ना ने अपने भाई-बहनों के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और फैंस को शुभकामनाएं दीं।

वहीँ साउथ के सुपरहिट एक्टर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन की शुभकामना देने के लिए अपने बच्चों सितारा और गौतम की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है । उन्होंने लिखा, "प्यार के अटूट बंधन के लिए.. जीवन भर का वादा। आप सभी को #रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!"

चिरंजीवी की भोला शंकर में बहन की भूमिका निभा रही कीर्ति सुरेश ने आज के खास दिन पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिरंजीवी को राखी बांधते हुए एक तस्वीर शेयर की। कीर्ति सुरेश ने ट्वीट किया, "टीम भोलाशंकर सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देती है।"

राशि खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रक्षा बंधन पर अपने भाई के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है।

रक्षा बंधन के त्यौहार पर, एक बहन अपने भाई की कलाई के चारों ओर राखी (एक पवित्र धागा) बांधती है और उसके लंबे और सुखी जीवन की प्रार्थना करती है जबकि भाई उसकी जरूरत में उसकी रक्षा करने का वादा करता है। इस वर्ष यह पर्व 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीँ कुछ लोग इसे 12 को भी मना रहे हैं।

Tags:    

Similar News