बर्थडे स्पेशल: दीपिका ने ऐसे ही नहीं झुकाया सिर रणवीर के प्यार में, जानते हैं उनके HUBBY का अंदाज

कुछ समय पहले जब दीपिका पादुकोण ने अपनी बर्थ डे से पहले अपनी वेबसाइट लॉन्च की थी तब रणवीर सिंह ने दिपिका के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। यह लेटर कुछ इस तरह था, “मैं अब तक की अपनी जिंदगी में जितने लोगों से मिला हूं। उन सभी में दीपिका सबसे बेहतरीन इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। 

Update: 2019-07-06 03:08 GMT

जयपुर: रणवीर सिंह मस्तमौला, हरफनमौला, हर दिल अजीज, एनर्जेटिक ना जाने क्या क्या कहा जाता है इनके बारे में। एक्टिंग बेमिसाल इस एक्टर का आज जन्मदिन है। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनके परिवार उनके प्रेम से जुड़ी बाते जानते है। फिलहाल रणवीर सिंह कई फिल्मों खासकर 83 की शूटिंग मे व्यस्त है। फिर वो अपना जन्मदिन मनाना नही भूलते है। जानते उनसे जुडी बातें...

फैमिली बैकग्राउंड रणवीर सिंह के बारे में बहुत कम ही लोग ये जानते होंगे कि उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह ने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की. रणवीर वहां थियेटर के स्टूडेंट थे. रणवीर सिंह ने अपना भावनानी टाइटल इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें ये नाम काफी लंबा लग रहा था। रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार में जन्मे हैं. उनके माता का नाम अंजू है और पिता का नाम जगजीत सिंह भागनानी। रणवीर सिंह, सोनम कपूर के कजिन भाई हैं. वो सोनम कपूर की मौसी के बेटे हैं। रणवीर की एक बहन है रितिका भावनानी. रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। रणवीर खुद को गर्व से मम्माज बॉय कहते हैं। रणवीर अपनी बहन रितिका के बेहद करीब हैं। हर साल रक्षा बंधन पर वो राखी बंधवाने के बाद उनके पैर छूते हैं।

Full View

अपने बर्थडे पर कपिल देव की तरह दिखे रणवीर सिंह, शेयर किया ’83’ का फर्स्ट लुक

रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म को लेकर एक वक्त ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि उनके पिता ने फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए आदित्य चोपड़ा को दिए थे, जिसका रणवीर ने जोरदार तरीके से खंडन किया था और कहा था कि ये फिल्म उनके टैलेंट की वजह से मिली है।

बॉलीवुड बहुत सारी अमर प्रेम कहानी हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी के पवित्र कर ली है।शादी के बाद उनका पहला बर्थडे है। मगर, अपने रिश्तें को शादी तक पहुंचाने से पहले दोनों ने ही 6 वर्षों तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों की पहली बार मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब दोनों ही फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान खुद पर काबू न रख सके।6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन होता है। इस दिन को वह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ बीते 6 साल से मना रहे हैं मगर, पहली बार वह अपना बर्थ डे अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ मनाने वाले हैं।

Full View

एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली इस इंडियन एक्ट्रेस ने बनाया लाखों को दीवाना

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब रणीवर सिंह को अवॉर्ड दिया गया तो उन्होंने बातया कि वह क्यों खुद को सबसे ज्यादा लकी मानते हैं। रणवीर ने कहा, ‘जब पहली बार दीपिका को देखा तो उसी दिन उससे प्यार हो गया था। मुझे फिल्म में मेरी रानी नहीं मिली थी मगर, असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल गई है और मैं बहुत लकी हूं।’ पति रणवीर की इन बातों को सुन कर दीपिका पादुकोण बेहद इमोशनल हो गई थीं।

Full View

शादी के बाद से ही रणवीर और दीपिका को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हर बार वह एक दूसरे के साथ पहले से ज्यादा खुश नजर आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग। रणवीर सिंह तो खुद को लाखों में एक मानते हैं। कुछ टाइम पहले रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“ साथ ही उन्होंने कहा, “मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

दीपिका पादुकोण ने की Bating, पति रणवीर को बनाया बॉल, ऐसे मारा छक्का

Full View

कुछ समय पहले जब दीपिका पादुकोण ने अपनी बर्थ डे से पहले अपनी वेबसाइट लॉन्च की थी तब रणवीर सिंह ने दिपिका के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। यह लेटर कुछ इस तरह था, “मैं अब तक की अपनी जिंदगी में जितने लोगों से मिला हूं। उन सभी में दीपिका सबसे बेहतरीन इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। मैं दीपिका के लिए जो फील करता हूं वो मैं शब्दों में आसानी से बयान नहीं कर सकता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। दीपिका अपने भीतर एक ब्रह्मांड सजा कर रखती हैं। इसमें प्यार और दया को सागर बेहता है। यही उनको सबसे बेहतर इंसान और एक्टर बनाता है। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है। दीपिका कामयाब होने के साथ-साथ बेहद धार्मिक इंसान भी हैं। मुझे उन पर गर्व है।’

Ind VS Pak: रणवीर सिंह ने मैदान में जो किया, फैंस ही नही क्रिकेटर्स भी हुए इंप्रेस

Tags:    

Similar News