सुशांत सिंह की याद में रिया चक्रवर्ती ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें, कहा हर दिन तुम्हे याद करतीं हूँ

SSR Death Anniversary: आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल पूरे हो गए हैं। वहीँ उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Update: 2022-06-14 12:21 GMT

SSR Death Anniversary (Image Credit-Social Media)

SSR Death Anniversary: आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल पूरे हो गए हैं। वहीँ इस दिन सुशांत को याद करते हुए उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज की के दिन 2020 को इस दुनिया से अलविदा कहा था और सभी को स्तब्ध कर दिया था। उनके इस तरह जाने से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में हर कोई दुःखी हो गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि सुशांत इतनी जल्दी चले जायेंगे। सोशल मीडिया पर आज उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। वहीँ सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसी अनसीन तस्वीरें साझा की हैं जिन्हे देख कर उनके फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। साथ ही रिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है ,"हर दिन तुम्हें याद करती हूं..." साथ ही इसके साथ ही रिया ने हार्ट इमोजीस बनाये हैं। जैसे ही रिया ने ये पोस्ट शेयर किया है ये काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन तस्वीरों में रिया और सुशांत एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ मस्त कर रहे हैं।

तस्वीरों में सुशांत काफी रिलैक्स नज़र आ रहे हैं उनकी इन मुस्कुराती तस्वीरों ने हर किसी का दिल भावुक कर दिया है सुशांत की याद में उनके फैंस उन्हें शरनजाली दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने जांच कर के पाया कि ये आत्महत्या है लेकिन बाद में ये हत्या का मामला नज़र आया। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद सीबीआई जाँच भी की गयी लेकिन आखिरी में यही नतीजा निकला की सुशांत ने आत्महत्या की गयी। लेकिन इस बात को सुशांत के फैंस ने नहीं माना उनके अनुसार सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकते थे। लोगों ने उस समय रिया चक्रवर्ती को भी घेरा था लेकिन फिलहाल सबूतों के अभाव में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

Tags:    

Similar News