Bhojpuri Song: समर सिंह का रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना "काला सूट सलवार", इंटरनेट पर मचाया धमाल देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार सिंगर समर सिंह और भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'काला सूट सलवरवा' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये रिलीज होते ही इंटरनेट की दुनिया पर छा गया है।

Report :  Anushka Rati
Update:2022-11-04 14:27 IST

Bhojpuri new Song (image: social media)

Samar Singh Bhojpuri Song: आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार सिंगर समर सिंह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि समर सिंह का कोई भी गाना इंटरनेट पर रिलीज होती है तो धमाल ही मचाती है। जहां एक्टर के खाटी भोजपुरिया स्टाइल को दर्शक बेहद पसंद करते हैं और उनके नए-नए भोजपुरी गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं ऐसे में अब एक्टर का नया गाना 'काला सूट सलवरवा' रिलीज किया गया है। जिसमें उनकी भोजपुरी फिल्मों की को-एक्ट्रेस मेघा के काला सूट पर धूम मची हुई है। इस गाने में दोनों कलाकारों की कैमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। 

बता दें कि भोजपुरी का ये नया गाना 'काला सूट सलवरवा' के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जहां गाने के वीडियो हमें ये देखने के लिए मिल रहा है कि समर सिंह की गर्लफ्रेंड भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा बनी हुई हैं, जो कि ब्लैक कलर के सूट और सलवार में कमाल की लग रही हैं और उनकी खूबसूरती पर लोग बेहद फिदा हैं। वहीं इस गाने के जरिए एक्ट्रेस बता रही हैं कि वो जब भी काला-सूट सलवार पहनती हैं तो बवाल मचा जाते हैं और कत्लेआम भी हो जाते हैं। 

इसके साथ ही समर सिंह और मेघा का शानदार डांस मूव्स गाने में चार चान लगा रहा है। इस गाने को सुनने और देखने के बाद आप भी काफी इन्जॉय करने वाले हैं। बता दें कि वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और दर्शकों के 14 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वहीं फैंस अपने फेवरेट एक्टर की सिंगिंग और एक्टिंग की जमकर तारीफें करते थक नहीं रहें है। 

वहीं गाना 'काला सूट सलवार' को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों की गायिकी में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. इनकी आवाज में अलग जादू है, जो दर्शकों और समर सिंह के फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। बता दें कि इस गाने को एक्ट्रेस मेघा पर फिल्माया गया है और इसके लिरिक्स इमरान ने लिखे हैं। म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिए हैं और वीडियो को गोल्डी जैसवाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं।

इसके साथ ही अगर हम समर सिंह के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो पिछले दिनों भोजपुरी फिल्म 'सौगंध भोलेनाथ की' की शूटिंग बनारस में कर रहे थे। जिसमें वो भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म 'इतिहास' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा इसमें वो ऋचा दीक्षित के साथ लीड रोल में बहुत जल्द नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News