शम्मी कपूर की 87वीं वर्षगांठ आज, जानें दिग्गज एक्टर के बारे में खास बातें

Update: 2018-10-21 09:06 GMT

मुंबई: 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में पृथ्वीराज कपूर और रामसारनी कपूर के घर में जन्मे शम्मी कपूर की आज 87वीं वर्षगांठ है। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

यह भी पढ़ें: अब #MeToo मूवमेंट में शामिल हुई ये एक्ट्रेस

  1. शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर था।
  2. मुंबई में पैदा होने के बाद भी शम्मी अपने बचपन का अधिकांश हिस्सा पाकिस्तान के पेशावर में गुजारा है। बंटवारे से पहले कपूर हवेली पेशावर में ही हुआ करती थी।
  3. शम्मी को पृथ्वीराज कपूर ने लांच नहीं किया था।
  4. शम्मी ने पृथ्वी थिएटर में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था। उनके करियर की शुरुआत यही से हुई थी।
  5. जब उन्होंने बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था, तब उनकी सैलरी महज 50 रुपए प्रति महीना थी।
  6. इंटरनेट यूजर्स कम्युनिटी ऑफ इंडिया के फाउंडर शम्मी कपूर ही थे।
  7. एथिकल हैकर एसोसिएशन को खड़ा करने में भी शम्मी का ही हाथ है।
  8. शम्मी के डांस मूव्स को गर्दन तोड़ कहा जाता है।

Tags:    

Similar News