शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आप भी पढ़िए क्या लिखा?

Shilpa Shetty Kundra Letter: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा है। इस लेटर में एक्ट्रेस ने अयोध्या राम मंदिर के लिए आभार व्यक्त किया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update:2024-02-14 09:30 IST

Shilpa Shetty Kundra Letter (Image Credit: Social Media)

Shilpa Shetty Kundra Letter: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। अब इन दिनों एक्ट्रेस अपने पत्र को लेकर सुर्खियों में है, जो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए लिखा है। इस पत्र में शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर टीवी सीरियल 'रामायण' का हिस्सा रहे अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया तक और बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कई कलाकारों को इनविटेशन मिला था, लेकिन इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी शामिल नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने इस पत्र के माध्यम से पीएम मोदी का राम मंदिर के लिए आभार प्रकट किया है। आइए आपको बताते हैं इस पत्र में क्या लिखा है?

शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

शिल्पा शेट्टी ने इस पत्र में लिखा है- ''आदरणीय मोदी जी...कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं, लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों का इतिहास बदलकर दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद। इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। नमो राम। जय श्री राम।" बता दें कि इस लेटर को बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है।

22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या की पावन धरती पर प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया गया था। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर कई बड़े राजनेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि, इनमें कुछ ऐसे स्टार्स भी थे जिन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए इनविटेशन नहीं दिया गया था। इनमें शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कई स्टार्स शामिल थे।


इन फिल्मों में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्देशन कर रोहिट शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा शिल्पा वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ 'केडी-द डेविल' में नजर आने वाली हैं। इसमें अभिनेत्री सत्यवती का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीड डेट सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News