इस एक्ट्रेस ने अपने हाथों से लिखा लेटर, फैंस को कहा- थैंक्स, जानिए वजह

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर छोटा सा पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल होता है। श्रद्धा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस से बहुत ज्यादा है। इस बात का प्रमाण है

Update:2020-07-17 08:52 IST

मुंबई : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर छोटा सा पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल होता है। श्रद्धा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस से बहुत ज्यादा है। इस बात का प्रमाण है कि हाल ही में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह पढ़ें...राजस्थान सियासी संकट: एक तीर से दो शिकार करना चाहती है BJP! ये है पूरा मामला

उनकी सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। इस पर श्रद्धा ने भी खास अंदाज में फैंस का धन्यवाद किया है।

Full View

श्रद्धा ने तीन भाषाओं- मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से नोट लिखकर फैंस को खास अंदाज में धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे सभी प्यारे, बाबूडी, फैन क्लब, और शुभचिंतक। मैंने सभी वीडियो, एडिट और पोस्ट देखे। मैं प्यार में बहुत अभिभूत हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी बदौलत हूं। मैं आपको खुशी और शांति के साथ-साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देती हूं। कृपया अपना अच्छे से ख्याल रखें, दयालुता फैलाएं और चमकते रहें। शुक्रिया! शुक्रिया! शुक्रिया! 50 मिलियन बार।''

Full View

यह पढ़ें...हाय रे ये महंगाई! खर्च से पहले ऐसे करें बचत, आजमायें इन तरीकों को

Full View

बता दें श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट में 50 मिलियन फॉलोवर्स होने के अलावा ट्विटर पर 17 मिलियन फॉलोवर्स हैं। श्रद्धा के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के भी इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। श्रद्धा दीपिका को पीछे कर अब इस रेस में दूसरा स्थान पा लिया हैं। प्रियंका के 54.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं दीपिका के 50.5 मिलियन हैं। श्रद्धा के बाद आलिया भट्ट हैं जिनके 47.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News