इस सुपरस्टार के घर पर बम: फोन पर मिली सूचना, मच गया हड़कंप

रजनीकांत के बाद अब एक्टर थलापति विजय के घर को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है। लेकिन जिसने यह धमकी दी उसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वह व्यक्ति विल्लुपुरम का रहना वाला है। खबर के मुताबिक कॉलर ने 4 जुलाई देर रात तमिलनाडू पुलिस मास्टर कंट्रोल रूम में फोन किया था।

Update: 2020-07-05 14:27 GMT

मुंबईः रजनीकांत के बाद अब एक्टर थलापति विजय के घर को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है। लेकिन जिसने यह धमकी दी उसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वह व्यक्ति विल्लुपुरम का रहना वाला है। खबर के मुताबिक कॉलर ने 4 जुलाई देर रात तमिलनाडू पुलिस मास्टर कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि थलापति विजय के घर में बॉम्ब प्लांट किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर पुलिस तुरंत विजय के घर पहुंची। दो घंटे तक छानबीन करने के बाद पता चला कि वह एक प्रैंक कॉल था।

यह पढ़ें...Relationship: नीरस अंतरंग पलों में गर्माहट लाएंगे ये उपाय, मजेदार होगी love life

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और नंबर ट्रेस कर धमकी देने वाले 21 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया है। जिसने फेक कॉल कर एक्टर के घर में बॉम्ब रखे जाने की अफवाह उड़ाई थी। जांच में पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला लड़का दिमागी रूप से विकलांग है। जिसने मजाकिया तौर पर पुलिस को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के को दोबारा ऐसा ना करने की धमकी दी और फिर छोड़ दिया।

 

यह पढ़ें...एक्टर का बिजली संकट: यहां सुनाया अपना दुखड़ा, कंपनी ने दिया ये जवाब

मरक्कानम इंस्पेक्टर ने घटना के बारे में सूचना देते हुए बताया कि- 'लड़का इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पुदिचेरी के मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और पुदुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी को लेकर इस तरह के प्रैंक कॉल कर चुका है। वह अक्सर ही डायल 100 पर कॉल करता है और प्रैंक करके कॉल कट कर देता है। ' बता दें कि थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मास्टर' के रिलीज में व्यस्त हैं। थलापति की इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News