Stree 2 Trailer Out: चंदेरी में सरकटे का आतंक हुआ शुरू, खौफ से भरा स्त्री 2 का ट्रेलर जारी

Stree 2 Trailer Review: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसा Stree 2 का ट्रेलर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-18 08:49 GMT

Stree 2 Trailer Out: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी की अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म Stree 2 का आज ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म का जबसे टीजर रिलीज किया गया था। तबसे दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। अब जाकर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर के बारे में पहले ही जानकारी साझा कर दी गई थी कि Stree 2 का ट्रेलर 18 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा। Stree 2 के ट्रेलर से दर्शकों को स्त्री 2 की पहली झलक दिखाई दी। चलिए जानते हैं कैसी है श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 का ट्रेलर

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव फिल्म स्त्री 2 ट्रेलर रिव्यू (Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 Trailer Review)-

Full View


श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree का सीक्वल यानि Stree 2 का आज ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर (Stree 2 Trailer ) का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। आज Stree 2 का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। Stree 2 का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस बार Stree 2 में भेड़िया और कई सारे बॉलीवुड एक्टर व एक्ट्रेस का कैमियो  देखने को मिला है। इसके साथ ही इस बार फिल्म में स्त्री की काली शक्तियाँ श्रद्धा कपूर के अंदर आ चुकी हैं। क्योंकि जब Stree का अंत हुआ था, तब वो उसकी चोटी लेकर अपने साथ चली आई थी। उसकी चोटी में ही उसका सारा जादू था। जोकि अब श्रद्धा कपूर पर हावी हो चुकी है।

तो वहीं स्त्री के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंकज त्रिपाठी कहते हैं, कि स्त्री जा चुकी है, अब वो आएगा यानि सरकटा जिसने स्त्री को मारा था। अब चंदेरी में सरकटा का आंतक शुरू हो चुका है। चंदेरी की स्त्रियाँ सुरक्षित नहीं हैं। अब देखने लायक होगा की राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी व श्रद्धा कपूर कैसे एक बार फिर से खत्म करते हैं,सरकटे का आंतक 

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 कब रिलीज होगी (Stree 2 Release Date)-

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2 सिनेमाघरों में डर का आंतक मचाने के लिए तैयार है। बता दे कि स्त्री 2 (Stree 2 Movie) सिनेमाघरों में स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर यानि 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। 

Tags:    

Similar News