सुपरस्टार का खौफनाक बर्थडे: 3 लोगों की दर्दनाक मौत, हिल गई फिल्म इंडस्ट्री

तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन पर भीषण हादसा हो गया। पवन कल्याण अपना जन्मदिन मनाने ही वाले थे, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया।

Update: 2020-09-02 13:26 GMT
तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन पर भीषण हादसा हो गया। पवन कल्याण अपना जन्मदिन मनाने ही वाले थे, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया।

हैदराबाद। तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन पर भीषण हादसा हो गया। पवन कल्याण अपना जन्मदिन मनाने ही वाले थे, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज यानी 2 सितंबर को पवन कल्याण का जन्मदिन है, इस अवसर पर हर साल उनके फैंस बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान पवन के कुछ फैंस उनका 40 फीट ऊंचा कटआउट लगा रहे थे। उसी के चलते तीन लोग हाईवोल्टेज तार में संपर्क में आ गए। जिसकी वजह से उन तीनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें... झटकों से कांपा गुजरात: भूकंप से लोगों में खौफ का साया, घरों पर पसरा सन्नाटा

चित्तूर जिले में यह हादसा हुआ

पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारियों में लगे 3 लोग की हाईवोल्टेज के संपर्क में आने से मौत हो गई। और उसी दौरान उनको बचाने के लिए आए तीन और फैंस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे के लगभग आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में यह हादसा हुआ। कटआउट लोहे की रेलिंग से लगा और वह तार से टच हो गई।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तानी सुरंगों का खुलासा: सीमा पर हो रहा ये काम, ऐसे हो रहा हथियारों का व्यापार

फोटो-सोशल मीडिया

दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद

ऐसे में पवन कल्याण ने कहा कि, मृतकों के परिवार वालों की जिम्मेदारी वे उठाएंगे। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार देने का ऐलान किया। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बोनी कपूर ने ट्वीट करके कहा कि मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...धरती से टकराएगा: तेजी से आ रहा ये विशाल एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News