कस्टम चोरी, थप्पड़ मारने और KISS को लेकर विवादों में फंसे इस सिंगर का बर्थडे आज

भारतीय प्लेबैक सिंगर मीका सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। और इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हम लाए हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

Update: 2019-06-10 07:33 GMT

मुम्बई: मीका सिंह सिंगर, राइटर और कंपोजर तो हैं ही स्टाइल और विवादों के भी स्टार हैं। दमदार आवाज, जबरदस्त म्यूजिक और अच्छे लिरिक्स के साथ ही ढेरों कंट्रोवर्सी के कारण मशहूर हैं। फैन्स उनकी हर बात और राज जानना चाहते हैं। मीका के जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ किस्से सुना रहे हैं।

द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में मीका ने मजाक में बताया था कि एक बार वह फ्लाइट में सफर कर रहे थे। रास्ते में वह सो गए। जब सोकर उठे तो सफर पूरा हो चुका था। वह एयरपोर्ट पर पहुंचे ही थे कि सामने लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मोबाइल लिए खड़े थे।

यह भी देखें... विजय माल्या को भीड़ ने घेरा, लगे ‘चोर चोर’ के नारे और गालियों से हुआ स्वागत

उस वक्त मीका की आंखें, बाल और सूरत नींद के चलते बिगड़े हुए थे। उसी दिन से मीका ने फैसला किया कि आंखों पर चश्मा लगाकर ही निकलेंगे। ताकि फिर कभी कैमरे का सामना उनकी बिगड़ी सूरत से न हो।

इसके अलावा एक दूसरे इंटरव्यू में मीका ने बताया था कि वह तुरंत सबसे नजर नहीं मिलाना चाहते हैं, इसलिए वह चश्मा पहनते हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि वह एक कार्यक्रम के दौरान बप्पी दा से मिलकर उनकी अलग स्टाइल से बहुत प्रभावित हुए थे। इसलिए उन्होंने चश्मे और ईयररिंग से आदि से अपनी अलग फैशन स्टाइल बनाई है।

उर्वशी रौतेला से शादी की चाहत

कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि एक वक्त था जब मीका बॉलीवुड ब्यूटी उर्वशी रौतेला को दिल दे बैठे थे। लेकिन जब खबरें सामने आईं तो उर्वशी ने इन खबरों को अफवाह करार दिया।

राखी सावंत किस कंट्रोवर्सी

यह मीका की लाइफ की सबसे विवादास्पद घटना है। 2006 में मीका की बर्थ डे पार्टी के दौरान अभिनेत्री राखी सावंत भी माैजूद थीं। केक काटने के बाद मीका ने राखी को जबरदस्ती चूम लिया। राखी ने भी मीका पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया। इस किस के चलते वह लंबे समय तक विवादों में रहे।

अश्लील फोटो विवाद

पिछले साल मीका पर ब्राजील की एक मॉडल ने शोषण का आरोप लगाया था। मीका पर इस नाबालिग मॉडल को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा था। इसके चलते उन्हें दुबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसके अलावा 2013 में उन पर कस्टम चोरी और 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था।

यह भी देखें... मस्तानी के पापा का बर्थडे आज, इस बैडमिंटन प्लेयर के लिए आँखों से बहे खुशी के आंसू

करियर की शुरुआत

करियर की शुरुआत में मीका कीर्तन गाया करते थे। 1998 में उनके गाने सावन में लग गई आग ने उन्हें पहचान दी। फिर तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान, शाहरुख और अक्षय सबके लिए गाने गाए हैं। हिंदी, पंजाबी के साथ मराठी, बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ में भी गाने गाए हैं।

असली नाम- अमरीक सिंह

मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनके पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर राज्य स्तर के रेसलर थे। मीका का असली नाम 'अमरीक सिंह' है। वह 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी मीका के बड़े भाई हैं।

इन शो में आ चुके हैं नजर

मीका टीवी पर झलक दिखला जा, म्यूजिक का महामुकाबला, द वॉयस इंडिया, इस जंगल के मुझे बचाओ, टशन ए इश्क, बिग बॉस सीजन 9, सारेगामापा 2016 और इंडिया के मस्त कलंदर जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News