Varun Dhawan अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे? हो गया खुलासा

Varun Dhawan Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा ने हाल ही में अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-06-06 04:15 GMT

Varun Dhawan Daughter Name (Image Credit: Social Media)

Varun Dhawan Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अब पापा बन गए हैं। जी हां!! वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। ये खबर वरुण धवन के पापा डेविड धवन ने मीडिया के साथ साझा की थी। वहीं वरुण धवन ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि वरुण धवन ने अपनी प्यारी बेटी का नाम क्या रखा है? तो आइए हम आपको बताते हैं।

वरुण धवन के घर में आई खुशियां (Varun Dhawan Natasha Dalal Daughter)

दरअसल, वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा था- ''हमारी बेबी गर्ल आ गई है। मां और बच्चे के लिए आप लोगों ने जो अच्छी शुभकामनाएं दी हैं उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! हरे कृष्णा हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।'' वरुण की पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने एक्टर को खूब बधाई दी है।

अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे वरुण धवन? (Varun Dhawan Daughter Name)

वरुण धवन की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। वहीं, उनके फैंस भी उनके लिए काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वरुण धवन अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे? हालांकि, एक्टर ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन फैंस यह दावा कर रहे हैं कि वरुण और नताशा अपनी बेटी का नाम भगवान के नाम पर रखने वाले हैं। तो वहीं कुछ फैंस का ऐसा दावा है कि कपल अपनी बेटी का नाम 'वर्षा' रख सकते हैं, क्योंकि 'वर्षा' नाम वरुण और नताशा के नाम को जोड़कर बनता है। खैर, अब तो इस बात का इंतजार है कि वरुण कब अपनी बेटी का नाम रिवील करेंगे?


2021 में हुई थी वरुण-नताशा की शादी (Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding)

बता दें कि वरुण धवन ने नताशा को काफी सालों तक डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने 24 जनवरी 2021 को अपनी फैमिली और दोस्तों के बीच शादी की थी। सोशल मीडिया पर वरुण-नताशा की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। कपल की शादी को तीन साल हो चुके हैं और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।



Tags:    

Similar News