बॉलीवुड को फिर झटका: इस एक्टर का हुआ निधन, सदमे में इंडस्ट्री

इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारे खो दिए हैं। जहां फैन्स अभी अपने चहेतों के निधन से उभरे नहीं थे कि इस बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वेटेरन एक्टर रतन चोपड़ा का निधन हो गया।

Update: 2020-06-14 09:11 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के लिए ये साल एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारे खो दिए हैं। जहां फैन्स अभी अपने चहेतों के निधन से उभरे नहीं थे कि इस बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वेटेरन एक्टर रतन चोपड़ा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें: गम में बदली खुशियां: नई-नवेली दुल्हन ने गाड़ी रुकवा, लगा दी नदी में छलांग

शुक्रवार को हुआ एक्टर का निधन

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर रतन चोपड़ा का निधन पंजाब के मलेरकोटला में शुक्रवार को हुआ है। जानकारी के मुताबिक रतन चोपड़ा की बेटी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके निधन के साथ ही एक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।

इन एक्टर्स से मांगी थी आर्थिक मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनके पास इसके इलाज के लिए पैसे नहीं थे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रतन चोपड़ा के परिवार ने बताया कि एक्टर ने कुछ दिन पहले एक्टर धर्मेंद्र, अक्षय कुमार और सोनू सूद से आर्थिक मदद मांगी थी। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में खुदकुशी की

बेहद गरीबी में गुजारे थे अपने आखिरी दिन

रतन चोपड़ा को इसी साल जनवरी में उनकी बीमारी के बारे में पता चला था। बता दें कि उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन एक बेटी को गोद जरूर लिया है। जिसका नाम अनीता है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिन बेहद गरीबी में गुजारे थे। वो गुरुद्वारे और मंदिरों में खाना खाकर गुजारा कर रहे थे। कुछ सालों से वो हरियाणा पंचकूला में किराए के घर में रह रहे थे।

वर्क फ्रंट

अगर उनके फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्हें साल 1972 में तनूजा के साथ 'मोम की गुड़िया' में देखा गया था। लेकिन उनकी दादी को उनका फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने रास्ते अलग कर लिए।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा: इन पर लगा ये गंभीर आरोप, देश की हालत खराब

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News