पूर्व चीफ जस्टिस पर विशाल का ट्वीट पढ़ भड़की पब्लिक, कहा- शो से जाओ बाहर

सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचार रखने के कारण म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने मुसीबत बुला ली है। इंडियन आइडल 11 के जज विशाल ने राजनीतिक विचार और राय को सोशल मीडिया रखा है। उनके एक ट्वीट के चलते लोग नाराज हो गए हैं।

Update: 2019-11-22 03:42 GMT

जयपुर: सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचार रखने के कारण म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने मुसीबत बुला ली है। इंडियन आइडल 11 के जज विशाल ने राजनीतिक विचार और राय को सोशल मीडिया रखा है। उनके एक ट्वीट के चलते लोग नाराज हो गए हैं।

विशाल ने भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने गोगोई की आलोचना की है। इस ट्वीट को लोगों की नजर में आने के बाद ट्विटर पर बवाल मच गया है। जस्टिस रंजन गोगोई, 17 नवंबर को रिटायर हुए हैं।



यह पढ़ें....#MeToo ने नहीं छोड़ा अनु मलिक का पीछा, जाना पड़ा इस रियलटी शो से बाहर

इसके अलावा लोग विशाल डडलानी को इंडियन आइडल 11 की जज की कुर्सी से हटाने की मांग भी कर रहे हैं। लोगों ने अपने ट्वीट्स में ये भी कहा कि उन्हें टीवी पर नहीं आना चाहिए। लोगों ने ट्विटर पर #SackDadlaniFromIndianIdol चलाया और कहा कि जब तक विशाल, इंडियन आइडल से बाहर नहीं निकलते तब तक वो इस शो को नहीं देखेंगे। कुछ दिन पहले सोना मोहपात्रा ने विशाल को अनु मलिक के खिलाफ कुछ ना बोलने के लिए झाड़ लगाई थी।

Tags:    

Similar News