Ekta Kapoor: 48 साल की उम्र में भी पिता की वजह से आज तक कुंवारी हैं एकता कपूर, बिन ब्याहे बन गई मां

Ekta Kapoor: 'टीवी क्वीन' एकता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों एकता ने अभी तक शादी नहीं की है।

Update: 2023-06-30 07:27 GMT
Ekta Kapoor (Image Credit: Instagram)

Ekta Kapoor: टेलीविजन इंडस्ट्री की 'क्वीन' कहीं जाने वाली एकता कपूर अपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट सीरियल के लिए जानी-जाती हैं, लेकिन वहीं उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो वह भी किसी टीवी सीरीयल की कहानी से कम नहीं है। जी हां, आज एकता कपूर के पास क्या नहीं है, वह मोस्ट सक्सेसफुल वुमेन हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इतनी सक्सेसफुल नहीं है। एकता 48 की हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे उनके पापा हैं। जी हां, एकता कपूर के पापा ही हैं, जिनकी वजह से उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

क्या अभी तक शादी नहीं कर पाई एकता कपूर?

भले एकता कपूर आज तक कुंवारी हैं, लेकिन एक समय में इंडस्ट्री में उनके अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी हैं। जी हां, एकता कपूर का कई सितारों संग नाम जुड़ा है, जिनमें चंकी पांडे और करण जौहर का नाम भी शामिल है। जब एकता अपने करियर के शुरुआत में थी, तब उनकी नजदीकियां चंकी पांडे संग थी। फिर कुछ समय बाद करण जौहर संग भी उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। यही नहीं करण जौहर संग तो एकता की शादी की खबरें भी उड़ने लगी थी, लेकिन कहा जाता है कि लास्ट वक्त पर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और उनकी शादी टूट गई।

पापा थे एकता कपूर की शादी ना होने की वजह!

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में एकता ने शादी के बारे में खुलकर बात की थी और बताया कि उनकी शादी ना करने की वजह उनके पापा व मशहूर एक्टर जितेंद्र कपूर हैं। एकता ने कहा था, ''पापा की एक शर्त थी, जिसकी वजह से आज तक शादी नहीं कर पाई हूं। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम करना होगा। बस फिर क्या था? मैंने अपने काम को चुना, क्योंकि मैं शादी नहीं करना चाहती थी। यही वजह है कि आज मैं अपने काम को ज्यादा महत्व देती हूं।''

बिन शादी एक बच्चे की मां हैं एकता कपूर

एकता कपूर ने भले शादी नहीं की है, लेकिन वह बिना शादी के एक बच्चे की मां जरूर बन गई हैं। जी हां, एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी थीं। इस कारण काफी हंगामा भी मचा था, लेकिन सेलेब्स के लिए आम बात है क्योंकि आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि सेलेब्स ने अपनी खुशी के लिए कुछ किया हो और लोगों को उस पर एतराज ना हुआ हो।

खैर, अब एकता कभी शादी करेंगी या नहीं ये तो वहीं जानती हैं। फिलहाल, उनके फैंस तो यही चाहते हैं कि वह भी शादी करके अपनी हैप्पी फैमिली एंजॉय करें।

Tags:    

Similar News