YRF Films: YRF की ये तीन SPY Universe फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर लाएंगी तूफान, शाहरुख, सलमान और ऋतिक का बजेगा डंका
YRF Upcoming Films: वाईआरएफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बेहद सक्सेसफुल प्रोडक्शन हाउस है, अब YRF अपनी तीन SPY Universe फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।
YRF Upcoming Films: वाईआरएफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बेहद सक्सेसफुल प्रोडक्शन हाउस है, जिसने अबतक एक से एक हिट फिल्में दी है। जहां कुछ महीने पहले ही वाईआरएफ की फिल्म "पठान" बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, वहीं अब YRF अपनी तीन SPY Universe फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी जानकारी
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज सोशल मीडिया के जरिए वाईआरएफ की आने वाली तीनों SPY Universe फिल्मों को ऐलान कर दिया, जो इंडस्ट्री के टॉप क्लास के सितारों से सजी होगी।
सलमान खान की "टाइगर 3"
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जहां एक ओर अपनी इसी महीने रिलीज होने जा रही फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म "टाइगर 3" की भी खूब चर्चा है। "टाइगर 3" वाईआरएफ की SPY Universe का हिस्सा है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी हैं, वहीं कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।
ऋतिक रोशन की "वॉर 2"
बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म "वॉर" सुपरहिट रही, जिसके बाद से दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहें हैं। "वॉर 2" भी वाईआरएफ की SPY Universe का हिस्सा है, जो पहली वाली से और अधिक रोमांचक होने जा रही है। "वॉर 2" का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करने वाले हैं, जिन्होंने "ब्रह्मास्त्र" को डायरेक्ट किया था।
फिल्म "टाइगर वर्सेज पठान"
वाईआरएफ निर्माता आदित्य चोपड़ा दर्शकों का मनोरंजन करने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटते, बल्कि यही सोचते रहते हैं कि क्या कुछ नया करके एंटरटेनमेंट को दोगुना किया जा सकता है। फिलहाल अब दर्शक तैयार हो जाएं क्योंकि मनोरंजन का लेवल बढ़ने वाला है, जी हां! वाईआरएफ दर्शकों के एक शानदार फिल्म लेकर आ रहें हैं जिसका नाम "टाइगर वर्सेज पठान" है। हालांकि यशराज फिल्म्स द्वारा फिल्म को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म सलमान खान और शाहरुख खान आपस में भिड़ने वाले हैं, जो यकीनन दर्शकों के लिए एक जबरदस्त ट्रीट होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो "टाइगर वर्सेज पठान" की शूटिंग 2024 में शुरू होगी।