Etawah News: औरैया में गरजे अखिलेश, बोले-सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न बीजेपी सरकार में हुआ है

Etawah News: बोले-प्रदेश में जहां भी नगरपालिका के हमारे अध्यक्ष हैं, वहां पर लगातार विकास कार्य हुए हैं। वहां पर कोई भी बीमारी नहीं पाई गई, लेकिन जहां भी बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष या नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं वहां पर लगातार डेंगू जैसी बीमारियां पनपती रही हैं। हमारे लोग हमेशा विकास कार्य करते हैं।

Update:2023-05-08 02:22 IST
इटावा में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव: Photo- Newstrack

Etawah News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसी चुनाव के बाद बीजेपी को जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरैया में अपने प्रत्याशी विपिन गुप्ता के लिए जनता से वोट मांगे। वे यहां अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा कर रहे थे।

औरैया जिले की दिबियापुर में अपने प्रत्याशी विपिन गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भी नगरपालिका के हमारे अध्यक्ष हैं, वहां पर लगातार विकास कार्य हुए हैं। वहां पर कोई भी बीमारी नहीं पाई गई, लेकिन जहां भी भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष या नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं वहां पर लगातार डेंगू जैसी बीमारियां पनपती रही हैं। हमारे लोग हमेशा विकास कार्य करते हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई की बात करती थी लेकिन इस सरकार में पेट्रोल डीजल आसमान को छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। अबकी बार समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ेगी और हमारे प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

बीजेपी की सरकार में हो रहा महिलाओं का उत्पीड़न-

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हुआ है। इस सरकार में महिलाओं का कहीं भी सम्मान नहीं है और इस सरकार के वजह से जनता काफी परेशान है। जनता नगर निकाय चुनाव के जरिए ही भारतीय जनता पार्टी को आगे हटाने का काम करेगी।

Tags:    

Similar News