Health Tips: सावधान! चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये स्नैक्स

Health Tips: आइए बताते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-05-12 09:00 IST

Health Tips (Photo- Social Media)

Chai Ke Sath Na Khaye Ye Cheeje: रिसर्च की मानें तो भारत देश में सबसे ज्यादा चाय पी जाती है, क्योंकि यहां पर तो सिर्फ लोगों को चाय पीने का मौका चाहिए होता है। सुबह हो या शाम, या फिर कोई रिश्तेदार आ जाएं, मूड खराब हो जाए, कोई खुशखबरी हो, गपशप हो रही है, हर समय बस चाय बनाने का मौका ढूंढा जाता है। कई घरों में तो लोग इतने चाय के आदी होते हैं कि उनके घर में दिन भर में चार से पांच बार चाय रोजाना बनती है। वैसे तो चाय सेहत के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन यदि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन किया जाता है तो यह और अधिक नुकसान करती है, आइए बताते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

चाय के साथ न करें इन चीजों का सेवन (Avoid Having These Things With Tea)

भारत देश के लगभग आधे से अधिक घरों की सुबह चाय से होती है, जी हां! जब तक चाय नहीं पी लेते, मानों उनकी सुबह ही नहीं होती। वहीं बहुत से घरों में सुबह और शाम की चाय तो फिक्स ही होती है, क्योंकि उसके बिना मानों उनका दिमाग ही नहीं चलता। कुछ लोग होते हैं जो चाय के साथ हल्का फुल्का नाश्ता भी करते हैं। वैसे चाय के साथ ज्यादातर लोग बिस्किट, टोस्ट या नमकीन ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीज़ों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका आपके हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। चलिए बताते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं -


1. बिस्किट

चाय के साथ स्नैक्स में लोग बिस्किट खाना ही प्रिफर करते हैं, लेकिन बता दें कि चाय के साथ बिस्किट का सेवन हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। चाहे वह जो भी बिस्किट हो, बिस्किट का सेवन करना ही नहीं चाहिए, क्योंकि इसमें बहुत कैलोरी होती है।

2. टोस्ट

टोस्ट या रस्क भी चाय के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि चाय के साथ आप टोस्ट का सेवन करते हैं तो इससे आपको जरा भी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, बल्कि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है।

3. ढोकला

चाय के साथ ढोकला का सेवन भी स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है, खास तौर पर मार्केट से लाया हुआ ढोकला। जी हां! बाजार से आए ढोकला के साथ कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि उसमें शक्कर बहुत अधिक होता है, आप चाय के साथ घर पर बना हुआ ढोकला खा सकते हैं।

4. मठरी, नमक पारे, मट्ठी

चाय के साथ नमकीन चीजें खाने में मजा ही आ जाता है, लेकिन ये स्वाद में जितना मजा देता है, सेहत को उतना नुकसान भी पहुंचाता है, क्योंकि मठरी, मट्ठी या फिर नमक पारे खराब तेल में बनाए जाते हैं और इसमें न्यूट्रिशन भी नहीं होता, न ही ये हैवी होते हैं, तो ऐसे में इनसे दूर ही रहें।

5. बेक्ड चिप्स एंड रोस्टेड नमकीन

बेक्ड चिप्स और रोस्टेड नमकीन भी चाय के साथ नहीं खाना चाहिए, हालांकि बहुत से लोग चाय के साथ नमकीन या चिप्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन हो सके तो चाय के साथ चिप्स और नमकीन खान अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि हमारी बॉडी को इससे कोई लाभ नहीं मिलता।

Tags:    

Similar News