Pre-workout Meal: प्री-वर्कआउट मील को लेकर है कंफ्यूजन, खाएं ये 8 चीजें, मिलेगी भयंकर एनर्जी

Best Pre workout Meal: वर्कआउट शुरू करने से पहले आप जो स्नैक या मील लेते हैं, इसे ही प्री-वर्कआउट मील (Pre-workout Meal) कहा जाता है। आइए जानें एक्सरसाइज से पहले क्या खाना चाहिए।

Written By :  Shreya
Update:2024-03-21 17:30 IST

Pre-workout Meal (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pre-workout Meal Tips: वर्कआउट करने से पहले क्या खाएं क्या आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं। तो आज हम आपकी ये परेशानी हल करने वाले हैं। आज हम आपको कुछ बेहतरीन प्री वर्कआउट मील (Best Pre workout Meal) के बारे में बताएंगे। लेकिन प्री-वर्कआउट मील क्या होता है (Pre-workout Meal Kya Hota Hai) और वर्कआउट से पहले कुछ खाना क्यों जरूरी होता है, पहले हम ये जान लेते हैं।

क्या होता है प्री-वर्कआउट मील?

वर्कआउट शुरू करने से पहले आप जो भी स्नैक या मील लेते हैं, इसे ही प्री-वर्कआउट मील (Pre-workout Meal) कहा जाता है। ये आपको एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने की एनर्जी देने और स्टेमिना को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इनसे शरीर को अच्छा पोषण मिलता है और वर्कआउट के समय दौरान मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है। प्री-वर्कआउट मील हमेशा वर्कआउट से 30-40 मिनट पहले खाना चाहिए। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होने चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही फूड ऑप्शन्स के बारे में जानेंगे, जिन्हें आप एक्सरसाइज (Best Pre-Workout Foods In Hindi) से पहले खा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

8 बेस्ट प्री-वर्कआउट मील (8 Best Pre-Workout Foods)

1- ओट्स (Oats) एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट मील माना जाता है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देने का काम करता है।

2- केला (Banana) एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन और मिनरल होते हैं। इसलिए आप इसे प्री-वर्कआउट मील में शामिल कर सकते हैं।

3- एक्सरसाइज से पहले आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन-टी (Green Tea) पी सकते हैं। इसके साथ आप कुछ ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) भी ले सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

4- कॉफी (Coffee) भी बेस्ट प्री-वर्कआउट मील में गिना जाता है। इसमें फैट बर्न करने वाले गुण काफी अधिक पाए जाते हैं। लेकिन एक्सरसाइज से पहले ब्लैक कॉफी ही पिएं।

5- उबले अंडे (Boiled eggs) प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है। इसलिए आप एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए इसे एक्सरसाइज से पहले खा सकते हैं।

6- पीनट बटर (Peanut Butter) में में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। यह कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बॉडीबिल्डर और फिटनेस के शौकीन लोग रोजाना इसका सेवन करते हैं।

7- कीनुआ (Quinoa) भी एक्सरसाइज से पहले खाना अच्छा रहता है। कीनुआ में फाइबर, प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। यह वजन घटाने और स्वास्थ्य बेहतर रखने में मददगार है।

8- फल और ग्रीक योगर्ट (Fruits And Greek Yogurt) का कॉम्बिनेशन भी आप एक्सरसाइज से पहले खा सकते हैं।

Note- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News