Health Tips: खाना खाते समय अगर होती है निगलने में कठिनाई तो इस बीमारी का है लक्षण

Health Tips:अगर आपको भोजन करते समय निगलने में परेशानी हो रही है तो इसे इग्नोर ना करें क्योंकि ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।गले के निचले हिस्से में दर्द और चुभन सामान्य सकता है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-09-27 08:13 IST

Dysphagia Symptoms (Image: Social Media)

Health Tips: अगर आपको भोजन करते समय निगलने में परेशानी हो रही है तो इसे इग्नोर ना करें क्योंकि ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि कई बार भोजन चबाने के बाद इसे निगलते समय गले में दर्द होना या गले के निचले हिस्से में दर्द और चुभन सामान्य भी सकता है और किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी। तो आइए जानते हैं भोजन करते समय क्यों होता है परेशानी:

दरअसल भोजन निगलने के समय दो तरह की समस्या हो सकती है। पहली कि खाना गले में चुभन या अटकना और दूसरी है गले से निकलने के बाद पेट में जाते हुए चुभना। ये दोनो ही समस्या को अलग नामों से जाना जाता है। दरअसल मुंह और गले में होने वाली समस्या को ओरोफेरिन्जियल डिस्फेजिया कहते है और गले से निचले हिस्से में होने वाली समस्या को इसोफेजियल डिस्फेजिया कहा जाता है। 

दरअसल जब इसोफैगस (Esophagus)की कोशिकाओं में किसी तरह की समस्या होती है तो निगलने या निगले हुए भोजन के सीने में चुभने जैसा दर्द हो सकता है। बता दे इसोफैगस हमारे पाचनतंत्र अंग होता है। दरअसल यह एक ट्यूब है जो गले को पाचन तंत्र से जोड़ता है, इसी के माध्यम से निगला हुआ भोजन पाचनतंत्र में पहुंचता है। बता दे निगलने की इस समस्या को डिस्फेजिया कहते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं होता है कि डिस्फेजिया का हमेशा ही कोई मेडिकल कारण हो, कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। यह समस्या होने पर भोजन करते समय पहला निवाला निगलते हुए दर्द होना, निगला हुआ भोजन या लिक्विड बार-बार सांस की नली में आकर फंसना, निगला हुआ लिक्विड नाक में पहुंच जाना आदि जैसी समस्या होना। बता दे अगर आपको बार-बार डिस्फेजिया की समस्या हो रही है तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर से जरूर संपर्क करें क्योंकि कई बार यह किसी न्यूरोलजिकल डिजीज या फिर स्ट्रोक जैसी समस्या का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे में इस समस्या को इग्नोर ना करें क्योंकि यह बड़ी बीमारी का भी कारण बन सकता है। इसलिए आपको बार बार यह समस्या हो रही है तो बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।



Tags:    

Similar News