Fruit Juice Side Effects: लाभदायक नहीं! हानिकारक होता है फलों का जूस, जानिए कैसे

Fruit Juice Side Effects: लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों का सेवन जूस बनाकर करना हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-02-28 09:29 GMT

Fruit Juice Side Effects (Photo- Social Media)

Fruit Juice Side Effects: शरीर को एनर्जेटिक, फ्रेश और पौष्टिक बनाए रखने के लिए डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि हमें फलों और सब्जियों का सेवन खूब करना चाहिए। आए दिन हमें एक ना एक फल खाना ही चाहिए, क्योंकि फलों में भर-भर कर विटामिन, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है। फलों का सेवन दो प्रकार से किया जा सकता है, पहला या तो उसे हम ऐसे ही खा सकते हैं, दूसरा हम उसका जूस बनाकर पी सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों का सेवन जूस बनाकर करना हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। जी हां! ये बात सच है आइए बताते हैं कि कैसे।

शरीर के लिए हानिकारक होता है फलों का जूस

अक्सर ही लोग यह सवाल पूछते हैं कि हम फलों का सेवन किस प्रकार से करें कि इसका अधिक लाभ हमारे शरीर को मिले। कुछ लोगों के मुताबिक यदि हम फलों को सेवन जूस बनाकर करते हैं तो इसका हमें ज्यादा फायदा मिलता है, लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहें हैं, उसे सुन आप शॉक्ड होने वाले हैं। दरअसल अधिकतर ही लोग फलों का जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जूस उनके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं कई बार तो लोग इस वजह से भी फलों का जूस पीना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके पास इतना समय नहीं होता कि वे इतना टाइम देकर फलों को खाएं, तो इसका आसान उपाय यही है कि वे फल का जूस बनाकर, एक ग्लास जूस एक झटने में गटक जाते हैं, लेकिन आप इस जूस को अपने शरीर के लिए जितना फायदेमंद समझते हैं, उतना होता नहीं है। जी हां! आपने सही पढ़ा। फलों के जूस का लगातार सेवन हमारे शरीर पर बुरा असर डाल सकता है।


घर का बना जूस भी नहीं है फायदेमंद

यदि आप सोच रहें होंगे कि हमारे शरीर के लिए सिर्फ बाहर का जूस ही हानिकारक होता है, तो हम बता दें कि ऐसा नहीं है। क्योंकि सिर्फ बाहर का ही नहीं, बल्कि घर पर भी बनाया गया फलों का जूस आपके लिए उतना ही हानिकारिक होता है। अब हम आपको इसकी वजह बताएं तो दरअसल मान लीजिए कि आप घर पर संतरे का जूस बना रहें हैं तो इसके लिए आप करीब 5 या 6 संतरों का इस्तेमाल करेंगे, जूस बनाते वक्त उसमें जो फाइबर रहता है, उसे तो हम फेंक देते हैं, लेकिन जो शक्कर की तरह मीठा उसका पानी है, उसे मिनटों में पी लेते हैं। हां! माना कि आप जूस में शक्कर नहीं डालते होंगे, लेकिन जो संतरा है उसका खुद का भी मीठापन होता है। जहां एक संतरा आप मिनटों में नहीं खा सकतें, वहीं आप सिर्फ कुछ मिनटों में 5-6 संतरों का जूस गटक जातें हैं। जूस पीने से शुगर लेवल बहुत ही तेजी से बढ़ता है। इस वजह से बहुत से डाक्टर जूस पीने की सलाह नहीं देते, उनके अनुसार ताजा फलों का सेवन ही शरीर के लिए बेस्ट होता है।

Full View
Tags:    

Similar News