Halasana Benefits: हलासन करने से सेहत को होता है जबरदस्त फायदा

Halasana Benefits: योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है। दरअसल सही खानपान ना हो तो इसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जिसके कारण कई बीमारियों को न्योता मिल जाता है।

Update: 2022-07-26 15:59 GMT

Halasana (Image: Social Media)

Halasana Benefits: योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है। दरअसल सही खानपान ना हो तो इसका बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जिसके कारण कई बीमारियों को न्योता मिल जाता है। लेकिन सही खानपान, एक्सरसाइज या योगा से शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। हलासन (Plough Pose) एक प्रकार का आसन है जिसके द्वारा सेहत को स्वस्थ रखा जा सकता है। हलासन करने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि हलासन करने से सेहत को कैसे फायदा पहुंचता है

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आपको हड्डी से जुड़ी समस्या है तो हलासन करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। रोज हलासन मुद्रा करने से पीठ और रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहती है उनके लिए भी हलासन अच्छा विकल्प है क्योंकि इसको करने से कमर दर्द की शिकायत नहीं होती। इससे आपकी हड्डी भी मजबूत होगी।

पेट के लिए लाभदायक

अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानी है तो हलासन करें। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा। दरअसल हलासन के दौरान पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है। इसलिए पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए हलासन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज में लाभकारी

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप सही खानपान के अलावा योग पर भी ध्यान दे सकते हैं। हलासन के द्वारा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको हलासन करना चाहिए। हलासन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी हलासन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई होता रहता है तो आपको हलासन करना चाहिए, इससे बहुत फायदा मिलता है। इसलिए अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको हलासन जरूर करना चाहिए। आप यह सुबह के समय करेंगे तो बहुत ज्यादा फायदा होगा।

स्ट्रेस दूर

अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं तो आपको हलासन करना चाहिए। इससे स्ट्रेस कम होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आप हलासन करें इससे आपको शांति मिलेगी। तनाव होने पर आपको हलासन जरूर करना चाहिए। 

हलासन करने के तरीका

हलासन करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें।

फिर दोनों बांहों को नीचे की तरफ एकदम सीधा रख लें।

फिर गहरी सांस लेते समय दोनों टांगों को ऊपर की ओर उठाएं और 90 डिग्री का कोण बनाएं

इसके बाद सांस छोड़ते हुए टांगों को सिर की तरफ ले जाएं और घुटनों को माथे के करीब ले जाएं

सीधी टांगों को सिर की तरफ झुकाएं और पैरों को सिर के पीछे ले जाएं। 

फिर दोनों पैर फर्श को टच करने लगें तो इस मुद्रा में दो मिनट के लिए रहें

फिर इसके बाद सांस छोड़ते हुए हथेलियों को हटा लें और धीरे-धीरे टांगों को वापस जमीन पर ले आएं।

 


Tags:    

Similar News