Benefit Of Fruits: सेहत का खजाना कहलाता है ये केसरिया फल, दिल से संबंधित समस्याओं को रखता है दूर

Benefit Of Fruits : रंग हमारे जीवन में उत्साह और उमंग भरने का काम करते हैं। इसी तरह से अलग-अलग रंगों के फल भी हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।

Update: 2024-01-26 07:30 GMT

Benefit Of Fruits (Photos - Social Media)

Benefit Of Fruits : रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है और इस बात से हम सभी परिचित हैं। जिस तरह से रंग हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण किरदार अदा करते हैं क्या आप यह जानते हैं इस तरह से अलग-अलग रंग के खाद्य पदार्थ भी हमें अलग-अलग तरह के फायदे पहुंचाते हैं। गणतंत्र दिवस का प्रवाह रहा है जो कि हमारे देश की शान तिरंगे से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इस खास मौके पर हम आपको तिरंगे में शामिल तीनों रंग के फलों और खाद्य पदार्थों से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि फलों के रंग के जरिए उनकी विशेषता और पोषणता के बारे में काफी जानकारी मिलती है। चलिए आज हम आपको तिरंगे के पहले रंग केसरिया की तरह नजर आने वाले फलों से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

मौजूद होते हैं ये फल

आपको बता दें कि नारंगी रंग के फलों में विटामिन बी विटामिन सी और बीटा केराटिन जैसे पोषक पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। यह एंटी एजिंग फूड कहलाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी कारगर माने जाते हैं। जिन लोगों को हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, जोड़ों की समस्या और सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याएं हैं अगर वह इनका सेवन करते हैं तो वह खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

पपीता

पपीता में पपेन नाम का एक एंजाइम होता है जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी माना गया है। ये स्किन डेड सेल्स को हटाता है और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होता है जो सूजन कम करने में सहायक है। अपच, पेट दर्द और गैस जैसी समस्या से भी पपीता राहत देता है।

पपीता


गाजर

नारंगी रंग के फलों में गाजर भी एक महत्वपूर्ण फल है। यह एक ऐसा फल है जो विटामिन ए से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। आंखों की सेहत और स्किन के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए भी गाजर का सेवन किया जा सकता है। हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए भी यह लाभकारी है।

गाजर


खुबानी

बनी एक ऐसा फल है जो विटामिन ए विटामिन सी और बीटा केराटिन जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ जाती है और हृदय संबंधी रोगों से भी वह दूर रहता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

खुबानी


संतरा

अब जब नारंगी रंग के फलों की बात हो रही है तो हम संतरा को कैसे भूल सकते हैं। यह विटामिन सी का एक बहुत बड़ा स्रोत है और शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है। शरीर के साथ यह स्किन की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियां भी नहीं होती है। इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

संतरा


Tags:    

Similar News