Health Screenings for Men: पुरुषों को 30 साल की उम्र के बाद जरूर करानी चाहिए ये पांच जांच

Health Screenings for Men: 30 की उम्र के बाद सभी पुरुषों को यह जांच जरूर करानी चाहिए।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2022-06-04 15:32 IST

पुरुषों को 30 साल की उम्र के बाद जरूर करानी चाहिए ये 5 जांचें (Social media)

Health News: आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल और ख़राब जीवनशैली व्यक्ति को वक़्त से पहले ही बीमार कर रही हैं। आज कोई भी गंभीर बीमारियां आयु वर्ग की मोहताज़ नहीं रह गयी है। लेकिन फिर अगर आप एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो आप अपने शरीर को एक स्वस्थ रूप प्रदान कर सकते है। ख़ास कर पुरुषों के लिए 30 वर्ष के बाद अपनी सेहत को लेकर सचेत होना बेहद जरुरी होता है। रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करने का प्रेशर के साथ अनावश्यक तनाव इनके ख़राब सेहत का आधार बनता है।

वैसे अमूमन  हर इंसान उम्र बढ़ने के साथ ही बीमारियों के करीब जाने  लगता है। आमतौर पर  30 वर्ष की उम्र के बाद ऐसी परिस्थितियां शुरू हो जाती हैं जिसमें पुरुषों  को अपनी सेहत को लेकर सचेत हो जाना  चाहिए। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य जांच बेहद जरुरी होते हैं जिन्हें पुरुषों को 30 साल की उम्र के बाद जरूर कराना चाहिए। ताकि शरीर में किसी होने वाली परेशानी से बचने के लिए सतर्क हो सकें। 

तो आइये जानते हैं 30 की उम्र के बाद सभी पुरुषों को कौन -कौन सी जांच जरूर करानी चाहिए :

  • डायबिटीज (Diabetes) की समस्या अब बेहद आम हो गयी है। लेकिन अपने आप में ये कोई आम बीमारी नहीं है बल्कि  इसके कारण आप कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) की  जांच जरूर करानी चाहिए जिससे आप अगर इसके चपेट में हो भी तो समय रहते इसका इलाज़ करके इसे कंट्रोल कर सकें। 
  • एचआईवी (HIV) की जांच भी बेहद जरुरी मानी जाती है। बता दें कि यह एक सामान्य रक्त जांच होती  है जिसमें कई तरह की जांच की जाती है। सभी  पुरुषों को हर 5 साल बाद इसकीं जांच कराने की सलाह दी जाती है। 
  • टेस्टिकुलर कैंसर (Testicular Cancer) पुरुषों को होने वाली सबसे सामान्य बीमारी है। बता दें कि 20 साल से लेकर 39 साल के पुरुषों में इसके होने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती है। अगर समय रहते इस रोग का पता चल जाए तो इसका  आसानी से इलाज़ कराया जा सकता  है। आमतौर पर  दर्द और सूजन ही एकमात्र इसके लक्षण माने जाते है।विशेषज्ञों की राय में 30 साल के उम्र के बाद  आपको इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके लिए आप खुद अपने आप अपने अंगुठे और अनामिका के जरिये गांठ का पता लगा सकते हैं। बता दें कि आमतौर पर यह गांठ मटर के आकार की होती है।  इसलिए पुरुषों को हर महीने इसकी जांच कराने की सलाह दी जाती है। 
  • कोलेस्ट्रॉल  (Cholesterol) बढ़ने को  शरीर में  हृदय की गड़बड़ी की बड़ी वजह माना जाता है। गौरतलब है कि  आपको अगर हृदय समस्यायें या रक्तचाप की भी समस्या हो तो आपको नियमित रूप से अपने दिल की जांच जरूर करवानी चाहिए। 
  • बता दें कि दांतों की समस्या और हृदय रोग के बीत सीधा कनेक्शन माना जाता  है। गौरतलब है कि जब मुंह में मौजूद बैक्टीरिया रक्त के जरिए शरीर में घूमता है तब वह हृदय तक रक्त ले जाने वाली धमनियो में सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए पुरुषों को साल में दो बार इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। 
Tags:    

Similar News