Healthy Vision Tips:आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Healthy Vision Tips: आंख हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। आजकल हम सभी लोग टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, जिसका असर हमारी आंखों पर भारी पड़ता है।

Update: 2022-07-13 17:28 GMT

Eyesight (Image: Social Media)

Healthy Vision Tips: आंख हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। आंखों को लेकर जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। आजकल हम सभी लोग टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, जिसका असर हमारी आंखों पर पड़ता है। ज्यादा टीवी और मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी धीरे धीरे कम होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपने डाइट में क्या शामिल करें

गाजर

गाजर (Carrot) में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है। खासकर आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में गाजर काफी मददगार साबित होता है। गाजर में बीटाकैराटीन भी होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है। अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो गाजर जरूर खाएं।

आंवला

आंवला (Amla) में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि गुण पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहतर माना जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। आंवला का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। आंवला का मुरब्बा या अचार भी आप खा सकते हैं। लेकिन अगर आप आंवला खाली पेट खाते हैं तो यह काफी फायदा करेगा। इसमें विटामिन सी होता है जो आंखों किए लाभदायक होता है।

बादाम

बादाम (Almond) का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल विटामिन ई मैकुलर डिजनरेशन को धीमा करने में मदद करता है, जिससे आंख हेल्दी बनी रहती है। बादाम का सेवन आप सुबह के समय खाली पेट कर सकते हैं। 

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों (Green Vegetables) के सेवन से आंखों को बहुत फायदा पहुंचता है। हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आदि होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाएं। आप पालक का सेवन ज्यादा कर सकते हैं। हरी सब्जियों में आयरन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। हरी सब्जियों के अलावा आप सोयाबीन का भी सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अपनी डाइट में सोयाबीन को भी शामिल करें।



Tags:    

Similar News