Health Care Tips: बाथरूम से तुरंत हटा दें ये 3 चीजें, सेहत पर डाल रहीं नकारात्मक असर, अमेरिकी डॉक्टर ने दी चेतावनी

Toxic Bathroom Items: क्या आप भी अपने टूथब्रेश को 3-4 महीने से ज्यादा समय तक इस्तेमाल करते हैं या फिर माउथवॉश का यूज करते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि अमेरिकी डॉक्टर ने इन्हें टॉक्सिक बताया है।;

By :  Shreya
Update:2025-03-02 11:13 IST

Health Care Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3 Toxic Bathroom Items You Should Throw Away: हम डेली रूटीन में अक्सर अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को कर बैठते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर इन चीजों के बारे में समय पर न पता चले तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। इस बीच एक भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी (Saurabh Sethi) ने कुछ ऐसे बाथरूम आइटम्स (Bathroom Items) के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें जल्द से जल्द फेंकने में ही समझदारी है। नहीं तो इससे आपको कई नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बाथरूम की इन चीजों को कहें अलविदा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- टूथब्रश (Toothbrush)

हर किसी के मॉर्निंग रूटीन में ब्रशिंग शामिल होता है। लेकिन अगर आप एक ही ब्रश को 3-4 महीने से ज्यादा समय तक इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर सेठी ने अपने एक वीडियो में इस बारे में बताते हुए कहा कि, एक हालिया अध्ययन में सामने आया है कि करीब 75 प्रतिशत लोग अपने टूथब्रश को सिफारिश समय (3 महीने) से अधिक यूज करते हैं। तीन महीने के बाद टूथब्रश 30 प्रतिशत तक अपने क्लीनिंग पावर को खो देते हैं। साथ ही बैक्टीरिया टूथब्रश के bristles पर विकसित होना शुरू हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करते हुए 3 से 4 महीने हो चुके हैं तो समय आ गया है उन्हें बदलने का।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- रेजर ब्लेड (Dull Razor Blades)

डॉक्टर ने बताया कि डल रेजर ब्लेड त्वचा में दस गुना अधिक जलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे में स्किन डैमेज और इंफेक्शंस से बचने के लिए 5 से 7 उपयोग के बाद अपने रेजर को बदल दें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश (Antimicrobial mouthwash)

इसके अलावा अगर आप एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो इसे लेकर भी डॉक्टर ने अपने वीडियो में चेतावनी दी है। अध्ययनों से पता चलता है कि एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश आपके मुंह में लाभकारी बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है, जो आपके गट माइक्रोबायोम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News