Belly Fat Kaise Kam Kare: 6 काम करते ही गायब होगी पेट की चर्बी, ये रहे आसान उपाय

Belly Fat Kaise Ghataye In Hindi: डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करके पेट के जिद्दी फैट को कम किया जा सकता है। आइए जानें बेली फैट को कम करने के आसान तरीके।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-22 06:00 GMT

Belly Fat (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tips To Reduce Belly Fat: आज के समय में पेट की चर्बी (Pet Ki Charbi) बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। बेकार लाइफस्टाइल, खानपान, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने या अन्य वजहों से बेली फैट (Belly Fat) बढ़ जाता है, जो कि देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। एक बार शरीर पर मोटापा जमने लगे तो कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगता है। पेट पर जमा फैट कम करना आसान तो नहीं होता, लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या यानी डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर लेंगे तो कुछ ही समय में आपका बढ़ा हुआ तोंद गायब हो जाएगा। जी हां, बस कुछ आसान चीजों से ही पेट की चर्बी (Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Tarike) मक्खन की तरह पिघल जाएगी।

बेली फैट कैसे घटाएं (Belly Fat Kaise Ghataye In Hindi)

पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे और रेमिडी आजमाते हैं। पेट के जिद्दी फैट को कम करने के लिए सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करने पड़ते हैं। साथ ही डाइट भी वेट घटाने के लिए मददगार होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे 6 आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आपने एक बार अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लिया तो पेट की चर्बी तो घट ही जाएगी। साथ ही भविष्य में भी बेली फैट की समस्या नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इन 6 उपायों के बारे में।

पेट की चर्बी कम करने के उपाय (Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay Hindi Me)

1- डिटॉक्स वॉटर से दिन की शुरुआत

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) पेट की चर्बी कम करने के लिए एक असरदार उपाय है। अगर आप रोजाना डिटॉक्स वॉटर का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में जमा गंदगी साफ होती है और इससे तेजी से वजन भी कम करने में मदद मिलती है। डिटॉक्स ड्रिंक्स एक नेचुरल फैट बर्नर का काम करते हैं। साथ ही इससे ब्लोटिंग की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा दिन में जब भी पानी पिएं तो हल्का गुनगुना करके पिएं। इससे भी फैट कम करने में आसानी होती है।

2- मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

योग (Yoga), एक्सरसाइज (Exercise) या मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने में अधिकतर लोगों को आलस आता है और इस वजह से वह अपने बढ़ते फैट को भी इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ये चीजें लंबे समय तक फिट रहने का सबसे बढ़िया जरिया हैं। अगर आप 30-45 मिनट तक भी रोज वॉक करते हैं तो इससे आपके शरीर पर बढ़िया असर देखने को मिलेगा। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। इसके अलावा योगा और एक्सरसाइज भी आपके पेट समेत पूरी बॉडी के बढ़े वजन को घटाने का काम करते हैं।

3- हेल्दी आहार

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉडी को हेल्दी और फिट रखने में डाइट (Diet) सबसे अहम भूमिका निभाती है। वो कहते हैं ना, "आप जो खाते हैं, वही बनते हैं।" यानि जैसा आपका खानपान रहेगा, उसी तरह आपका शरीर भी बनेगा। ऐसे में पेट की चर्बी को घटाने के लिए अपनी डाइट में भी बदलाव जरूर करें। आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों (Protein And Fiber Rich Foods) को शामिल कर सकते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

4- जंक फूड से बचें

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आज के समय में बच्चों से लेकर युवा तक काफी ज्यादा जंक फूड (Junk Food) का सेवन करने लगे हैं, जो कि आपके सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। जंक फूड और ज्यादा तली-भुनी चीजों से पेट की चर्बी तो बढ़ती ही है। साथ ही तमाम तरह की बीमारियां भी शरीर में घर कर लेती हैं। ऐसे में जितना हो सके उतना जंक फूड से दूरी बनाकर रहें।

5- पर्याप्त नींद

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपको लगता है कि कम नींद की वजह से शरीर पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है तो आपको बता दें कि कम नींद कई सारी बीमारियों का कारण होती है। उनमें से एक है मोटापा और वजन बढ़ना। ऐसे में अपनी नींद (Better Sleep) जरूर पूरी करें।

6- स्ट्रेस को कम करें

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पेट की चर्बी कम करने के लिए अपने स्ट्रेस (Stress) लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। कई शोध में सामने आ चुका है कि तनाव के समय आपके कॉर्टिसोल का स्तर सामान्य तौर पर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ कोर्टिसोल पेट के बीच में फैट बढ़ा देता है। ऐसे में तनाव कम लें और स्ट्रेस दूर करने वाली गतिविधियों में शामिल हों।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News