Moderate Egg Benefits: मध्यम अंडे का सेवन दिल के लिए होता है फायदेमंद

Moderate Egg Benefits: अंडा का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में अंडा का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। अंडा में कई प्रकार का पोषक तत्व पाया जाता है।

Update: 2022-08-11 09:13 GMT

Moderate Egg (Image: Social Media)

Moderate Egg Benefits: अंडा का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में अंडा का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। दरअसल अंडा में कई प्रकार का पोषक तत्व पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडा को आप रोज खा सकते हैं। 

अंडे में हाई प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स के अलावा विटामिन डी और विटामिन बी 12 काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इन सारे पोषक तत्वों में शरीर को गर्म रखने की क्षमता होती है। अंडा उन चीजों में से एक है जिसे हम अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं। अंडे से हम आसानी से ढेर सारे व्यंजन बना सकते हैं। नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए हो, अंडा एक अच्छा विकल्प है। अंडा हड्डियों से लेकर बालों तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप प्रोटीन हासिल करने या खुद को स्वस्थ रखने के लिए अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं, तो क्या आपको पता है कि सीमित मात्रा में अंडे की खपत मेटाबोलाइट्स की संख्या में वृद्धि कर सकती है? 

दरअसल अंडे में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन उनमें बहुत से अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। शोध के मुताबिक जो लोग रोजाना अंडे खाते हैं (लगभग एक अंडा प्रति दिन) उनमें हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम उन लोगों की तुलना में काफी कम होता है जो अंडे कम खाते हैं। इसको समझने के लिए शोध किया गया। बता दे कि एक शोध में चीन कडूरी बायोबैंक के 4,778 लोगों को चुना गया, जिनमें से 3,401 को हृदय रोग था और 1,377 लोगों को हृदय रोग नहीं था। इस शोध में यह पता चला कि जो लोग मध्यम संख्या में अंडे खाते हैं, उनके ब्लड में एपोलिपोप्रोटीन ए1 की अधिक मात्रा होती है, जिसे आमतौर पर 'अच्छे लिपोप्रोटीन' के रूप में जाना जाता है। 

इसके अलावा इस शोध में हृदय रोग से जुड़े 14 मेटाबोलाइट्स की भी खोज की गई। ज्यादा मात्रा में अंडे खाने वालों की तुलना में, कम अंडे खाने वालों के रक्त में अच्छे मेटाबोलाइट्स का स्तर कम था और टॉक्सिक पदार्थों की मात्रा अधिक थी। मध्यम मात्रा में अंडे खाने से हृदय रोग से बचाव में मदद मिल सकती है। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए मध्यम अंडे का सेवन करना फायदेमंद होता है।


Tags:    

Similar News