Monkey Pox Kya Hai: तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, जान लें लक्षण और बचाव के उपाय

Monkey Pox In Hindi: मंकी पॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है जो एमपॉक्स वायरस (Mpox Virus) के कारण होती है। इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर एक्सपोजर के 3 से 17 दिन बाद दिखने शुरू हो सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-17 06:11 GMT

Monkey Pox (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monkey Pox Kya Hai: पूरी दुनिया मे मंकी पॉक्स वायरस (Mpox Virus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे फिर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (Global Health Emergency) घोषित कर दिया है। कांगो में इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद यह फैसला किया गया है। मंकी पॉक्स के मामले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में आम हैं। इन क्षेत्रों में हर साल इस वायरस से हजारों लोग संक्रमित होते हैं और सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। एमपॉक्स कांगो के पड़ोसी देशों में भी फैल गया है। ऐसे में इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। आइए जानें क्या है एमपॉक्स, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

क्या है मंकी पॉक्स वायरस (Monkey Pox In Hindi)

मंकी पॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है जो एमपॉक्स वायरस (Mpox Virus) के कारण होती है। यह चेचक जैसा ही वायरस है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। लेकिन अब ये संक्रमित इंसान से दूसरे इंसान में भी फैल सकता है। व्यक्ति के शरीर में पहुंचने के बाद यह वायरस तेजी से फैलने लगता है। बता दें मंकीपॉक्स वायरस की सबसे पहले 1958 में पहचान की गई थी। इसके सबसे ज्यादा केसेस मध्य और पश्चिमी एशिया में सामने आते हैं।

एमपॉक्स वायरस के लक्षण (Mpox Virus Symptoms In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर एक्सपोजर के 3 से 17 दिन बाद दिखने शुरू हो सकते हैं। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन हर संक्रमित व्यक्ति में सभी लक्षण विकसित नहीं होते हैं। एमपॉक्स वायरस का सबसे आम लक्षण है दाने या चकत्ते। एमपॉक्स वाले लोगों को अक्सर दाने हो जाते हैं, जो शरीर के किसी भी हिस्से, जैसे कि हाथ, पैर, छाती, चेहरे, मुंह, लिंग, अंडकोष, लेबिया, योनि और गुदा सहित जननांगों के पास स्थित हो सकते हैं। दाने शुरू में पिंपल्स या फफोले जैसे दिख सकते हैं, जिसमें दर्द या खुजली हो सकती है। आइए जानें इसके अन्य लक्षणों के बारे में।

1- बुखार

2- ठंड लगना

3- सूजी हुई लिम्फ नोड्स

4- सिरदर्द

5- मांसपेशियों में दर्द और पीठ दर्द

6- त्वचा के लाल चकत्ते

7- थकान।

8- श्वसन संबंधी लक्षण (जैसे, गले में खराश, नाक बंद होना या खांसी)

मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह तक बने रहते हैं। संक्रमण आम तौर पर अपने आप ठीक हो जाता है और 14 से 21 दिनों के बीच रहता है। अगर आपमें फीवर और दाने जैसे लक्षण हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है?

1- संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से।

2- यौन संबंधों और त्वचा के कॉन्टैक्ट में आने से।

3- टूटी त्वचा के माध्यम से आंख, श्वसन तंत्र, नाक या मुंह में प्रवेश कर सकता है।

4- संक्रमित व्यक्तियों द्वारा छुए गए सामान (बिस्तर, कपड़े, तौलिया आदि) से।

5- संक्रमित जानवर जैसे कि बंदर, चूहे और गिलहरी के संपर्क में आने से।

6- संक्रमित गर्भवती महिला से भ्रूण में भी एमपॉक्स वायरस फैल सकता है।

मंकीपॉक्स का इलाज (Monkey Pox Treatment In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, एमपॉक्स वायरस के लिए मौजूदा समय में कोई खास इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ दवाओं की मदद से इसे फैलने से नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। इसके इलाज के लिए पहले से ही कुछ दवाएं उपलब्ध हैं जो इस बीमारी के खिलाफ प्रभावी मानी जाती है।

मंकीपॉक्स से बचने के उपाय (Monkey Pox Se Kaise Bache In Hindi)

1- पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।

2- उस एरिया में न जाएं, जहां इसके केस मिल हों।

3- अगर एमपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं तो दस्ताने, फेसमास्क, आंखों की सुरक्षा और डिस्पोजेबल गाउन का इस्तेमाल करें।

4- खांसने या छींकने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।

5- हाथों को समय-समय पर साफ करें।

6- WHO के मुताबिक, ठीक होने के 12 हफ्तों बाद भी सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Tags:    

Similar News