Morning Sickness: सुबह उठते ही आने लगे चक्कर तो भूलकर भी ना करें इग्नोर, घातक बीमारी की है निशानी

Morning Sickness: कुछ लोगों को सुबह के समय बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस हल्के में ना लें।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-02 06:45 GMT

Morning Sickness: कई बार ऐसा होता है कि सही खानपान या लाइफस्टाइल नहीं होने के कारण चक्कर आने की समस्या आम हो जाती है। लेकिन अगर सुबह उठते ही चक्कर आते हैं तो यह सेहत के लिए घातक है। कुछ लोगों को सुबह के समय बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है।  अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस हल्के में ना लें। मेडिकल भाषा में इसे पोस्टुरल हाइपोटेंशन (PHoT) कहा जाता है। 

डॉक्टर्स का मानना है कि, ये लक्षण बेहद गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। शरीर में ऐसी दिक्कत दिल की बीमारियां, डिप्रेशन, डेमेंशिया और यहां तक कि मौत के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। यह समस्या आपको हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। 

इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

एक्सपर्ट्स की मानें तो क्लासिक पोस्टुरल हाइपोटेंशन बिस्तर से उठने के बाद तीन मिनट तक किसी भी इंसान को घेरे रख सकता है। जबकि डीलेड पोस्टुरल हाइपोटेंशन में इंसान को तीन मिनट से ज्यादा देर के लिए यह दिक्कत हो सकती है। वहीं इसमें मरीज का खान-पान भी बीमारी को ट्रिगर कर सकता है। एक रिसर्च के अनुसार यह बताया गया है कि, PHoT पार्किंसन, डायबिटीज, विटामिन B12 कमी, रेनल फेलियर, ऑटोइम्यून डिसॉर्डर और कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों की यह निशानी है। इतना ही नहीं ये दिल से जुड़ी बीमारियों सहित हाई ब्लड प्रेशर और एरिथमिया भी कारण है। इसके अलावा, हाई ब्लड शुगर एजिंग की फिजिकल डी कंडीशनिंग को भी यह बढ़ावा दे सकता है। नशीले पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला एल्कोहल भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में इंसान गिर भी सकता है जिसमें उसकी हड्डियां भी टूट सकती हैं। 


इससे बचने के लिए एल्कोहल एवॉइड करें, गर्म तापमान वाली जगहों पर रहने, गर्म पानी से नहाने और बेड पर सिर ऊंचा करके लेटने जैसी चीजों से भी दूर रहें। साथ ही बिस्तर पर एकदम से उठने-बैठने के बजाए 10 तक काउंट करते हुए धीरे-धीरे उठना-बैठना चाहिए। आप अपने ब्लड प्रेशर का भी ध्यान रखें और इसे सामान्य करने के लिए हर दिन कुछ एक्सरसाइज करें। जब आप खड़े हों तो अपने पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों को थोड़ा स्ट्रेच जरूर कर लें। इन उपायों को कर आप इस समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं। 



 


Tags:    

Similar News