Pair Ke Panje Ki Exercise : पंजे के दर्द से पाना है आराम तो अपनाएं यह एक्सरसाइज

Pair Ke Panje Ki Exercise : पैर के पंजे की एक्सरसाइज करने से दर्द में काफी आराम मिलता है।

Written By :  Shraddha
Published By :  Network
Update: 2021-09-26 09:05 GMT

पंजे के दर्द से पाना है आराम तो अपनाएं यह एक्सरसाइज (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pair Ke Panje Ki Exercise : हमारी रोज की दिनचर्या में व्यायाम भी एक हिस्सा बन चुका है। कोरोना का कहर बढ़ने से कई लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) काम करना शुरू कर दिए थे और अभी भी कई लोगों का काम घर पर बैठकर ही हो रहा है। ऐसे में काफी देर तक बैठने से पैर के निचले हिस्से में काफी दर्द हो जाता है। जिसकी वजह से आज इस लेख में पैर के पंजे की एक्सरसाइज (Pair Ke Panje Ki Exercise) के बारे में जानेंगे।

पैर के पंजे की एक्सरसाइज करना सभी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन एक्सरसाइज को करने से पैर के दर्द (Pair Ke Dard) में काफी आराम मिलता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के लिए सतर्कता बरतने की काफी जरुरत है। तो जानते हैं पैर के पंजे की एक्सरसाइज (Pair Ke Panje Ki Exercise) के बारे में। 

 पैर के पंजे की एक्सरसाइज (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पैर के पंजे की एक्सरसाइज क्यों करें (Pair Ke Panje Ki Exercise Kyon Karen)

काफी देर से बैठकर काम करने से पैर के पंजे में दर्द होने लगता है। पैर के पंजे की एक्सरसाइज (Pair Ke Panje Ki Exercise) करने से रक्त का बहाव काफी तेजी से होने लगता है। इसके साथ पैरों की मसल्स भी मजबूत होती है। पैर के पंजे की एक्सरसाइज (Pair Ke Panje Ki Exercise) करने से पैर में हो रहे दर्द में काफी आराम मिलता है।

बुल्गारियन स्प्लिट स्क्वॉट

 पैर के पंजे की एक्सरसाइज (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

यह स्क्वॉट पैरों की एक्सरसाइज के लिए सबसे बेस्ट है। इस एक्सरसाइज में एक पैर को पीछे किसी टेबल पर रखें और और दूसरे पैर को शरीर के बल पर 2 - 3 सेकेंड के लिए नीचे की तरफ स्ट्रेच करें। इस तरह से दोनों पैरों की एक्सरसाइज तीन बार करें। ऐसा रोज करने पर आपके पैरों में दर्ज कम रहेगा और पैर मजबूत बनेंगे। 

सिंगल लेग ग्लूट ब्रिज

इस एक्सरसाइज में अपने शरीर को एकदम सीधा करके जमीन पर लेटकर अपने एक पेअर को आसमान की ओर उठाना है। इसके बाद बॉडी के बीच वाले हिस्से को बार बार उठाने की कोशिश करना है। और 2 से 3 सेकेंड बाद अपनी बॉडी को नीचे ले जाएं। दूसरे पैर के साथ भी ऐसा करें। इस एक्सरसाइज करने से आपकी कमर में काफी आराम मिलता है। 

Tags:    

Similar News