Period Heavy Bleeding: पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग के कारण हो सकती है एनीमिया की समस्या

Period Heavy Bleeding: खून की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। एक सर्वे के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा होती है। इसका एक मुख्य कारण है मासिक धर्म।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-16 04:38 GMT

Anemia (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Period Heavy Bleeding Anemia: खून की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। एक सर्वे के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा होती है। इसका एक मुख्य कारण है मासिक धर्म। मासिक धर्म में होने वाले ज्यादा ब्लीडिंग एनीमिया का कारण बन सकती है। इससे महिलाओं को कई तरह से समस्या हो सकती है। महिलाएं एनीमिया की ज्यादा शिकार होती हैं। 

मासिक धर्म में ब्लीडिंग होना लगभग हर महिला के जीवन का एक हिस्सा है। हर महीने होने वाली यह ब्‍लीडिंग महिलाओं को कमजोर भी बना सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड्स बहुत हैवी होते हैं तो शायद आप एनीमिया की शिकार हो सकती हैं। दरअसल एनीमिया भी कई प्रकार के होते हैं; आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से लेकर सिकल सेल एनीमिया तक, कई अन्य प्रकार के एनीमिया हैं। एनीमिया की समस्या तब हो सकती है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने के लिए पर्याप्त आयरन नहीं होता है क्योंकि आयरन हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए एक आवश्यक खनिज है। आजकल एनीमिया अधिकतर महिलाओं की समस्‍या है। लगातार थकान, पीली त्वचा, सांस की तकलीफ और एकाग्रता की कमी जैसे प्रमुख लक्षण हैं जो आप एक एनेमिक व्यक्ति में देखते हैं।

डॉक्टर्स की मानें तो मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं को इस समस्या का खतरा अधिक होता है, क्योंकि वे हर महीने ब्‍लड लॉस करती हैं और कुछ गंभीर मामलों में तो कुछ महिलाओं को एक ही महीने में दो बार भी ब्‍लीडिंग हो जाती है। भारत में एनीमिया के केस बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि महिलाएं अपने आहार में आयरन का सेवन कम मात्रा में करती हैं। ऐसी महिलाएं तो एनीमिया की शिकार जल्दी हो जाती हैं जो हर दो घंटे में अपने पैड को बदलती हैं। इसके अलावा ब्लड के थक्के का 2.5 cm से अधिक मात्रा में बहाव, अगर अक्सर आपके बिस्तर या कपडों पर ब्‍लड स्‍पॉट हो जाते हैं या यदि आपका ब्लड फ्लो सात दिनों से अधिक समय तक रहता है। ऐसी महिलाओं को डॉक्टर से संपर्क कर इसके लिए उचित सलाह लेनी चाहिए। 

बता दे कि मासिक धर्म की आयु में महिलाओं को अनार, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, मीट, समुद्री खाना, दूध, दही आदि, जिनमें आयरन मौजूद हो, जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा आप हल्के व्यायाम कर सकती है और अपने आहार में आयरन युक्त भोजन शामिल कर सकती है। साथ ही इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कैफ़ीन और शराब पर कटौती करने की आवश्यकता है। अगर सही समय पर एनीमिया का इलाज ना किया जाएं तो यह कई बीमारियों को न्योता दे देता है जैसे हृदय की समस्याओं, गर्भावस्था में परेशानी और क्रोनिक डिसीज आदि जैसी गंभीर स्थितियों का कारण भी बन बैठता है। इसीलिए, यह जरूरी है कि जब भी आपको यह फील को आपकी ब्‍लीडिंग बहुत हैवी है तो अपने हीमोग्‍लोबिन के लेवल को चैक जरूर करना चाहिए। एनीमिया की समस्या होने पर जितना हो सकें आयरन युक्त आहार का सेवन करें। इसके अलावा डॉक्टर से भी संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News