Belly Fat Exercise: पाना है स्लिम पेट, तो घर में ही करें बस ये 3 एक्सरसाइज

Exercise To Lose Belly Fat At Home: पेट की चर्बी को घटाने के उपाय करते करते थक गए हैं तो इन असरदार एक्सरसाइज को घर पर ही करना शुरू कर दें। फिर देखिएगा कैसे घटता है बैली फैट।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-15 11:29 IST

Belly Fat Exercise (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Ways To Lose Belly Fat: उफ ये जिद्दी बैली फैट (Belly Fat) जाने का नाम ही नहीं लेता। क्यों है ना? पेट की चर्बी (Pet Ki Charbi) बढ़ना आज के समय में आम समस्या हो गई है। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने, खराब लाइफस्टाइल, खानपान, हार्मोनल असंतुलन और शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने की वजह से यह समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जाती है। बैली फैट न तो देखने में अच्छा लगता है और ना ही ये आपकी सेहत के लिए बढ़िया है। तो ऐसे में जरूरी है कि इसे घटाने पर ध्यान दिया जाए। पेट की चर्बी को घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। आप अपने बैली फैट को कम करने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज (Belly Fat Ke Liye Exercise) कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे इफेक्टिव एक्सरसाइज जो पेट पर जमी चर्बी को कुछ ही समय में कम कर देंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

बैली फैट कम करने की एक्सरसाइज (Exercise To Lose Belly Fat In Hindi)

पेट की चर्बी कम करने में ये एक्सरसाइज काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं। रोजाना इनका अभ्यास करने से आप जल्द ही स्लिम पेट पा सकेंगे।

1- प्लैंक (Plank)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्लैंक एक पूरे शरीर की कसरत है। इसे करने से पूरे शरीर को मजबूत और टोन बनाने में मदद मिलती है। खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी तरह के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है और इसे लगभग कहीं भी किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई के समानांतर कंधे के नीचे रखें। अब पैरों को पंजों और कोहनी से हथेली तक के हिस्से को जमीन पर टिकाकर बाकी शरीर को ऊपर हवा में उठाएं। इस तरह शरीर का सारा भार बाजुओं और पैरों के पंजों पर आ जाएगा। इस दौरान आपका सिर आपकी पीठ के साथ सीधा होना चाहिए। नीचे के फर्श को देखें और इस स्थिति में कम से कम 20 से 30 सेकंड के लिए रहें। इसे आप बढ़ाकर एक मिनट तक ले जा सकते हैं। इसके कम से कम 3 सेट्स किए जा सकते हैं।

2- लेग इन एंड आउट (Leg In And Leg Out Exercise)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह एक्सरसाइज भी पेट की चर्बी को पिघलाने में असरदार है। लेग इन एंड आउट एक्सरसाइज पेट के साथ ही जांघों की चर्बी को भी कम करेगी। इसे करना भी बेहद आसान है। इसे करने के लिए मैट पर पैर फैलाकर बैठ जाएं। अपने हाथों की हथेलियों को पीछे की तरफ टिकाकर रखें। अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर करें। फिर अपने घुटनों से पैरों को मोड़ें और शरीर को अपने घुटनों के करीब लेकर जाएं। फिर वापस सामान्य हो जाएं। इसे आप शुरूआत में 10 रैप्स के दो सेट्स करें। फिर संख्या बढ़ाते हुए 20 रैप्स के 2 सेट्स करें।

3- सिट अप्स (Sit Ups)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पेट पर जमी चर्बी को कम करने के लिए सिट अप्स करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर बैठें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। पैरों को घुटनों से मोड़कर सामने की तरफ रखें और जमीन पर अच्छे से टिकाए रहें। अब शरीर को पीछे की तरफ लेकर जाएं और फिर वापस सामान्य पोज में बैठें। ऐसे 12-12 रैप्स के 2 सेट्स करें। इससे बैली फैट तेजी से कम होने लगता है। साथ ही पेट टोन भी होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News