Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से हो सकता है डिप्रेशन, जल्द लक्षण पहचान कर उपचार है जरुरी

Vitamin D Deficiency: कई तरह के रिसर्च के अनुसार शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आपके आंतों द्वारा कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में गिरावट से हाइपरकैल्सीमिया (आपके खून में कैल्शियम की कमी) की समस्या हो जाती है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2022-08-15 10:32 GMT

vitamin d (Image cedit: social media)

Click the Play button to listen to article

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी मानव शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन माना जाता है। बता दें कि विटामिन डी आपके शरीर हड्डियों के सामान्य विकास और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है। इतना ही नहीं विटामिन डी आपके नर्वस सिस्टम, मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम और इम्यून सिस्टम के लिए भी अहम भूमिका निभाता है। उल्लेखनीय है कि शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में काफी समस्याएं पैदा हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की खुराक पूरी करने के लिए सूरज, फूड और पोषक तत्वों से स्रोत प्राप्त होता है। बावजूद इसके दुनिया भर में एक बड़ी आबादी विटामिन डी की कमी से जूझ रही है।

शरीर के लिए विटामिन डी है महत्वपूर्ण

आपके शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए विटामिन डी कई आवश्यक विटामिनों में से एक मानी जाती है। यह आपके खून और हड्डियों में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने के साथ हड्डियों के निर्माण व रखरखाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गौरतलब है कि विटामिन डी की आवश्यकता विशेष रूप से आपके हड्डियों के निर्माण और स्वस्थ टिशू के लिए जरूरी माना जाता है। कई तरह के रिसर्च के अनुसार शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आपके आंतों द्वारा कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में गिरावट से हाइपरकैल्सीमिया (आपके खून में कैल्शियम की कमी) की समस्या हो जाती है। उल्लेखनीय है कि हाइपरकैल्सीमिया के लक्षणों में मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन, थकान और डिप्रेशन शामिल हैं।

विटामिन डी की कमी से ये लोग होते है ज्यादा प्रभावित

शरीर में विटामिन डी की कमी से सबसे असर नवजात और बच्चों पर पड़ता है लेकिन बता दें शरीर में इसकी कमी से वयस्क और वृद्ध दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाई स्किन मेलेनिन (गहरी त्वचा) वाले लोगों में खासकर मध्य पूर्वी देशों के लोगों में विटामिन डी की कमी की समस्या बेहद आम हो सकती है।

गौरतलब है कि पुरे विश्व में लोगों में विटामिन डी की कमी एक आम समस्या के तौर पर देखी जाती है। बता दें कि दुनिया भर में लगभग 1 अरब लोगों में विटामिन डी की कमी पायी गयी है। अकेले अमेरिका में लगभग 35 प्रतिशत वयस्कों में विटामिन डी की कमी की समस्या है।

विटामिन डी की कमी के ये हैं प्रमुख लक्षण:

शरीर में विटामिन डी के कारण कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिनमें झुकी हुई या मुड़ी हुई हड्डियों के कारण गलत बॉडी पोस्चर, मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द या फिर ऐंठन.

हड्डी में दर्द, थकान, मूड में बदलाव या डिप्रेशन आदि शामिल हैं।

प्रमुख कारण

सामान्य तौर पर, शरीर में विटामिन डी की कमी के दो मुख्य कारण होते हैं। जिनमें पहला अपने आहार में या धूप के से पर्याप्त में विटामिन डी नहीं मिलना और दूसरा आपका शरीर विटामिन डी को ठीक से उपयोग नहीं कर पाना शामिल है।

शरीर में विटामिन डी की कमी के कई विशिष्ट कारण हो सकते हैं। जिनमें कुछ मेडिकल कंडीशन, वजन घटाना-सर्जरी और कुछ दवाएं आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई अलग-अलग जैविक और पर्यावरणीय फैक्टर भी आपके शरीर में विटामिन डी की कमी कर सकते हैं। .

Disclaimer:

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी newstrack .com हिन्दी की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


Tags:    

Similar News