Weak Immune System: खराब मांसपेशियों के कारण इम्यूनिटी सिस्टम हो सकता है कमजोर

Weak Immune System Symptoms: लोगों का मानना है खराब खानपान, एक्सरसाइज नहीं करने के कारण उसका बुरा प्रभाव इम्यूनिटी सिस्टम पर पड़ता है।खराब मांसपेशियों के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-21 13:26 GMT

Weak Immune System (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Weak Immune System in Hindi: ज्यादातर लोग मानते हैं कि खराब खानपान और एक्सरसाइज नहीं करने के कारण उसका बुरा प्रभाव इम्यूनिटी सिस्टम पर पड़ता है। हालांकि एक सर्वे के अनुसार चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जिसमें यह बताया गया है कि खराब मांसपेशियों के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है। जिसके कारण शरीर कई बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाता है।

दरअसल हेल्दी जीवन जीने के लिए एक मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। कोरोना के बाद अब यह ज्यादा जरूरी हो गया है। बता दे कि पुरानी और गंभीर बीमारियों वाले लोगों को एक बाद इम्यूनिटी सिस्टम की और भी अधिक आवश्यकता होती है ताकि छोटे इन्फेक्शन को अधिक गंभीर स्थिति में बदलने से रोका जा सके। हालांकि ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते है कि कमजोर मांसपेशियों का असर इम्यूनिटी सिस्टम पर पड़ सकता है। 

मांसपेशियों और इम्यूनिटी सिस्टम का गहरा कनेक्शन है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आंकड़े बताते हैं कि मांसपेशियां भी प्रतिरक्षात्मक कार्य में शामिल होती हैं। बता दे कि 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों के शरीर में काफी बदलाव होता है। वहीं 40 और 80 की उम्र के बीच, 33 प्रतिशत तक मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। हाल में हुए एक शोध से यह जानकारी सामने आई है कि मांसपेशियों का नुकसान होना इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। जिससे संक्रमण भी आसानी से बॉडी में फैल जाता है। बता दे कि उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए अपनी मांसपेशियों को हेल्दी रखना सबसे पहले और बेहद जरूरी है लेकिन पुरानी बीमारियों वाले लोगों को इसको लेकर विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत पड़ती है। अगर किसी को डायबिटीज, हृदय रोग, फेफड़ों के पुराने रोग और अन्य बीमारियां मांसपेशियों के नुकसान को तेज कर सकती हैं। 

हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है क्योंकि मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट हल्के व्यायाम जरूर करें। इसके लावा सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी वसा से भरा संतुलित आहार भी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

साथ ही चिकन, समुद्री भोजन, अंडे, नट्स, बीन्स या डेयरी जैसे पर्याप्त प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी जरूर खाना चाहिए। वयस्कों को अपने हर Meal यानी भोजन में लगभग 15 से 20 ग्राम प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को युवा वयस्कों की तुलना में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। विटामिन C, जिंक, विटामिन E, विटामिन A और विटामिन D जैसे हेल्दी इम्यूनिटी सिस्टम को प्राथमिकता दें। अपनी मांसपेशियों और इम्यूनिटी सिस्टम के स्वास्थ्य को सही रूप से आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त करना हमेशा आसान नहीं होता है बल्कि यह उन लोगों के लिए और अधिक मुश्किल हो जाता है, जो पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, जिन्हें अपने नुस्खे और दैनिक दिनचर्या का मैनेज करने की भी आवश्यकता है। 

Tags:    

Similar News