World Health Day:ऐसे रखें अपने स्वाथ्य का ख्याल,ज़िन्दगी भर रहेंगे खुशहाल

आज यानि 7 अप्रैल को हम विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं। तो आज इस खास मौके पर क्यों न ये प्रण किया जाये कि हम अपने स्वस्थ्य के लिए दिनभर में समय निकलकर उसपर ध्यान देंगे।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-04-07 03:41 GMT

World Health Day 2022(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

World Health Day 2022:आज यानि 7 अप्रैल को हम विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं। इस साल की थीम भी काफी खास है। आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ डे की डेट 7 अप्रैल होती है।1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का गठन किया था। जिसमें पहली बार 7 अप्रैल 1950 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। तभी से हर साल इसी तारीख को पूरी दुनिया वर्ल्ड हेल्थ डे मनाती है।

आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन हर साल एक थीम रखता है। और इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम 'ऑवर प्लेनेट, ऑवर हेल्थ' रखी गई है। जिसका मतलब है कि हमारा ग्रह और हमारा स्वास्थ्य। हमारे स्वास्थ्य में इस पृथ्वी का खास योगदान होता है। इसलिए हमें स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी धरती को भी स्वस्थ्य रखना जरूरी है।

दरअसल इस दिन को मनाने के पीछे एक खास उद्देश्य था, हर साल स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ डे मनाता है। जो कि लोगों को संपूर्ण तरीके से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है। और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जानकारी प्रदान करता है।

अगर बात करें रोज़मर्रा की दिनचर्या में हम कितना समय अपने लिए निकलते हैं और स्वस्थ्य रहते हैं तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हममे से 99 प्रतिशत लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति कभी न कभी लापरवाह हो जाते हैं। तो आज इस खास मौके पर क्यों न ये प्रण किया जाये कि हम अपने स्वस्थ्य के लिए दिनभर में समय निकलकर उसपर ध्यान देंगे।यकीन मानिये आपका थोड़ा समय अपने आप को देना, अपने स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रहकर आपके जीवन में धीरे धीरे सुधार ले आएगा। ये तो हम सब जानते है कि स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। लेकिन आधुनिक युग में ख़राब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सबके कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।

इसलिए ज़रूरी है कुछ चीज़ों को अपनाया जाये जैसे-संतुलित आहार लें,पर्याप्त नींद लें,सुबह का नाश्ता समय पर करें और इसे स्किप न करें,खूब पानी पीएं जिससे आपका शरीर फुर्तीला बना रहेगा।दरअसल पर्याप्त पानी का सेवन करने से हमारे शरीर में जल की आपूर्ति होती है और इसी के साथ साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी एक माध्यम मिल जाता है। इन सबके साथ साथ व्यायाम ज़रूर करें और साथ ही वॉक करना भी ज़रूरी है। इन सब आदतों को अपना कर स्वस्थता की और एक कदम बढ़ाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News