OMG! 26 वर्षीय महिला के पेट में 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने

हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गयी। वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

Update: 2019-07-25 05:26 GMT
फिर साबित हुआ औरतें बिना गहनों के नहीं रह सकतीं, यहां निकला 1.5 किलो आभूषण

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियाँ पाए गए।

बिस्वास ने बुधवार को सर्जरी के बाद कहा, ‘‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे।’’ महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी।

यह भी पढ़ें: बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 51 की मौत, कई घायल

उसकी मां ने कहा, ‘‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी।’’ उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी।

उसकी मां ने कहा, ‘‘हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गयी। वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।’’ बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की।

यह भी पढ़ें: सावन में शिव को करेंगे ऐसे प्रसन्न तो सेहत कभी नहीं होगी खराब, बने रहेंगे हरदम हष्ट-पुष्ट व बलवान

Tags:    

Similar News