बिछ गईं लाशों की कतारें: अभी हुआ भयानक हादसा, चीख-पुकार से सहमा प्रदेश

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि हादसा जोधपुर के शेरगढ़ में मेगा हाईवे पर हुआ है।

Update: 2020-03-14 05:21 GMT

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि हादसा जोधपुर के शेरगढ़ में मेगा हाईवे पर हुआ है। यहां एक ट्रेलर और पिकप के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण 6 महिलाओं, एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गयी।

ट्रेलर और पिकप के बीच भिड़ंत में 11 लोगों की मौत:

खबर राजस्थान के जोधपुर की है, यहां शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, वहां से गुजर रही एक ट्रेलर ट्रक, पिकप से टकरा गयी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हैं।

ये भी पढ़ें: मास्क-सेनिटाइजर बेचने वाले हो जाएं सावधान: सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

6 महिलाओं समेत एक बच्चे की गयी जान:

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 6 महिलाएं, एक बच्चा और 4 पुरुष शामिल हैं। इनमे एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कर रही है।

ये भी पढ़ें: क्या है NPR में ‘D’: बेहद जरुरी है इसे जानना, दूर हो जायेगी आपकी सारी परेशानी

गौरतलब है कि राजस्थान के बूंदी जिले में इससे पहले हुए बड़े हादसे में 24 लोगों की जान चली गयी थी। एक बरात से भरी बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 24 लोगों को मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया था। वहीं अब एक और हादसे से प्रदेश में दहशत है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News