मुंबई से लौट रहे 3 मजदूरों ने रास्ते में ही तोड़ दिया दम, सीएम योगी ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा में भी तीन अलग-अलग हादसों में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इन तीन मजदूरों में से दो मजदूर तो पैदल ही मुंबई से अपने घरों के लिए निकल लिए थे।

Update: 2020-05-10 08:20 GMT

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा में भी तीन अलग-अलग हादसों में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इन तीन मजदूरों में से दो मजदूर तो पैदल ही मुंबई से अपने घरों के लिए निकल लिए थे। जबकि तीसरा मजदूर ट्रक से यूपी जा रहा था।

पहली घटना में सेंधवा बायपास पर हुई। जहां मुंबई से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जा रहे 50 साल के मजदूर प्रेम बहादुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रेम बहादुर को सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम बहादुर मुंबई में लोहा फैक्ट्री में काम करते थे। दूसरी घटना में मुंबई से यूपी के प्रयागराज जा रहे 55 साल के मजदूर लल्लू राम की बिजासन घाट में अचानक तबीयत खराब हो गई।

सलमान के साथ फंसी ये एक्ट्रेस, लॉकडाउन में ऐसे बिता रही समय

रास्ते में तोड़ दिया दम

एक ट्रक ड्राइवर ने लल्लू राम को सेंधवा के निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक वो भी दम तोड़ चुके थे। लल्लू राम मुंबई में मजदूरी करते थे।

तीसरे हादसे में यूपी के फतेहपुर के हरदासपुर के रहने वाले अनीस अली की मौत हुई। अनीस ट्रक के जरिए मुंबई से उत्तर प्रदेश आ रहे थे। रास्ते में ही अनीस की भी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सेंधवा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

अनीस की मौत हो चुकी थी। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी वीडीएस परिहार का कहना है कि पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन लोगों की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

उधर सीएम योगी ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुए सड़क हादसे में हुई उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने फिर से अपील की कि मजदूर अपने घर वापस आने के लिए पैदल, ट्रक और बाइक से यात्रा न करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी सरकार की है और वो इस दिशा में कार्य कर रही है।

इस देश को लॉकडाउन हटाना पड़ा महंगा, अब हो गया ये हाल

Tags:    

Similar News