दिल्ली में कोरोना का खतरा: 24 घंटे में इतने केस, CM केजरीवाल ने कहा-चिंताजनक...

पूरे देश में हर तरफ कोरोना वायरस की कहर टूट पड़ा हैं। इससे देश का कोई भी कोना नहीं बचा है।  इधर देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 91 केस सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना के 384 केस हो गए हैं। 91 नए मामलों में 77 वो हैं जो तबलीगी जमात के मरकज में पहुंचे थे।

Update: 2020-04-03 16:02 GMT

नई दिल्ली: पूरे देश में हर तरफ कोरोना वायरस की कहर टूट पड़ा हैं। इससे देश का कोई भी कोना नहीं बचा है। इधर देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 91 केस सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना के 384 केस हो गए हैं। 91 नए मामलों में 77 वो हैं जो तबलीगी जमात के मरकज में पहुंचे थे। ये जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दी।

यह पढ़ें...बिछेंगी लाशें ही लाशें! तबलीगी जमात ने पाक में किया ये बड़ा कांड, इमरान की उड़ी नींद

चिंताजनक स्थिति

केजरीवाल ने कहा- 384 में से 58 मरीज विदेश से आने वाले हैं। इनमें से बहुत से दिल्ली के नहीं हैं। 259 वो हैं जो मरकज में पहुंचे थे। वहीं, 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जो चिंताजनक है इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 293 थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा अच्छी बात है कि दिल्ली में कोरोना फैलना शुरू नहीं हुआ। हम सबने मिलकर इसे रोका हुआ है।

 

यह पढ़ें...कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत अलर्ट करेगा ये ऐप, जानें खासियत

 

सीएम केजरीवाल ने बताया कि हम 71 लाख राशन कार्ड वालों को साढ़े 7 किलो राशन दे रहे हैं। 60 फीसदी लोगों को मिल चुका है, जिनके पास कार्ड नहीं है। हम उनको भी अगले कुछ दिन में दे देंगे। 8 लाख विधवा, बुजुर्ग, विकलांगों को 5-5 हजार रुपये दे रहे हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और ड्राइवर्स को राहत के पैसे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को 6,52,850 लोगों ने लंच किया और करीब 6 लाख 30 हजार ने डिनर किया।

बता दें कि इधर कोरोना वायरस के मरीजों की तदाद बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी जारी है।

Tags:    

Similar News