बड़ा हादसा: यहां बॉयलर फटने से 4 लोगों के चिथड़े उड़े ,कई घायल, पसरा मातम

बिहार के मोतिहारी में स्थित एक एनजीओ के किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हैं। यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Update: 2019-11-16 04:37 GMT

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में स्थित एक एनजीओ के किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हैं। यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह घटना सुगौली के बंगरा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर (किचन) की है। धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े मिले।

अहले सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि यहां नव प्रयास नाम की एक संस्था, जो स्कूलों में मिड डे मील पहुंचाने का काम करती है, इसमें करीब 12 से अधिक कारीगर काम करते है। हालांकि मृतकों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें...दहल उठा बिहार! 3 दिन में 12 हत्याओं से मची सनसनी, यहां आक्रोश व आगजनी

Tags:    

Similar News