Thane Lift Collapsed: मुंबई के ठाणे में लिफ्ट गिरने से दर्दनाक हादसा, 6 मजदूर की मौत, कई घायल

Thane Lift Collapsed: मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एक 40 मंजिला इमारत से मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-09-10 16:25 GMT

Thane Lift Collapsed (Photo- Social Media)

Thane Lift Collapsed: मुंबई से सटे ठाणे क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। जबकि इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एक 40 मंजिला इमारत से मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त अचानक से जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद चीख-पूकार मच गई।

यह घटना ठाणे जिले के बाल्कम क्षेत्र में हुई। यहां हाईलैंड पार्क के पास एक 40 मंजिला बिल्डिंग के ऊपर वाटर प्रूफिंग का कार्य चल रहा था। कार्य खत्म करने के बाद सभी मजदूर लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तभी अचानक से लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस दुर्घटना में लिफ्ट में मौजूद सभी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लिफ्ट गिरने से मरने वाले सभी मजदूर बिल्डिंग में ही कार्य कर रहे थे। इस हादसे के बाद बिल्डिंग में कार्य करने वाले अन्य मजदूर डरे सहमें हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। बचाव कार्य करते हुए पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस मौके पर उमड़ी भीड़ को हटाकर जांच किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News