लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस महीने मिलेगी बढ़कर सैलरी

भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों की बढ़ी हुई सैलरी रिलीज करने का आदेश दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान एरियर के साथ इस महीने यानी जनवरी से किया जाएगा।

Update: 2021-01-09 04:25 GMT
लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस महीने मिलेगी बढ़कर सैलरी

रायपुर: नया साल छत्तीसगढ़ राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए सौगात लेकर आया है। यहां भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों की बढ़ी हुई सैलरी रिलीज करने का आदेश दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान एरियर के साथ इस महीने यानी जनवरी से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आज से नक्सलियों के गढ़ में CM बघेल, जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा

5 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

इसके लिए भूपेश बघेल सरकार ने आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद से सभी संबंधित विभाग सैलरी रिलीज करने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसका फायदा राज्य के करीब 5 लाख कर्मचारियों को होगा। हालांकि इस फैसले से राज्य सरकार पर 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्ज बढ़ जायेगा।

सरकार के फैसले से खुश हैं कर्मचारी

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार की तरफ से सैलरी में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2020 को की गई थी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कर्मचारियों को इसका लाभ अभी नहीं मिल रहा था। वहीं बघेल सरकार के इस फैसले का राज्य के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। सरकार के इस फैसले से सभी कर्मचारी काफी खुश हैं।

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक जुलाई में बढ़ाई गई सैलरी को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है। गौरलतब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को रोक दिया था, जिसकी वजह से उन्हें अभी पुरानी ही सैलरी दी जा रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समय से पहले, जानिए क्या है इसका कारण

Tags:    

Similar News