Aaj Ka Itihas 10 December 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस

Aaj Ka Itihas 10 December 2023: बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-12-10 00:30 GMT

Aaj Ka Itihas 10 December 2023 (Image: Social Media)

Aaj Ka Itihas 10 December 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 10 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 10 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 10 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 10 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events 10 December 2023)

1582 - फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।

1799 - मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।

1816 - डचो ने सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।

1887 - आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1902 - तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1947 - सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1950 - आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।

1960 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।

1961 - सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।

1963 - अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1992- गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।

1994 - यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

1998 - अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 - नवाज़ शरीफ़ सहपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

2001- भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा था।

2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।

2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच हुयी वार्ता विफल।

2004 - हुए ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

2005 - कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।

2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 10 December)

1870 - प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ।

1878- वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।

1878 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म हुआ।

1888 - स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म हुआ।

1902 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म हुआ।

1908 - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ।

1996 - भारतीय कवि और ब्लॉगर मानस मादरेचा का जन्म हुआ।

10 दिसंबर को हुए निधन ( Died on 10 December)

1679 - औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत यशवंतसिंह का निधन हुआ।

1896 - नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1963 - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1995 - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।

2001- भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2009 - मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन आज ही के दिन हुआ था।

10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 10 December)

मानवाधिकार दिवस

Tags:    

Similar News