Aaj Ka Itihas 11 Dec 2023: आज ही के दिन 1964 में संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की हुई थी स्थापना

Aaj Ka Itihas 11 December 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-12-11 00:30 GMT

Aaj Ka Itihas 29 December 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 11 December 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 11 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 11 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 11 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (11 December Important Events)

1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।

1845 - प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू।

1858 - बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

1937 - यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

1941 - जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।

1946- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

1946 - यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

1960 - बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

1964 - संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई।

1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1994 - रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।

1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001 - चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।

2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर दे दी।

11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 11 December)

1810 - फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म हुआ।

1882 - तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।

1922 - भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म हुआ था।

1931 - धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।

1935 - भारत के विदेशमंत्री और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म

हुआ।

1967 - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म हुआ।

1969 - भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।

1969 - भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक ज्योतिर्मयी सिकदर का जन्म हुआ।

11 दिसंबर को हुए निधन (Died on 11 December)

1938 - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला

का निधन हुआ।

1949 - प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ।

1998 - प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।

2004 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।

2012 - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ।

11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 11 December)

यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

Tags:    

Similar News